फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan Upcoming Movies: शाहरुख खान के नाम होगा साल 2023, एक-दो नहीं रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

Sat, 04 Jun 2022 12:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 04 Jun 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Dunki Jawan Rocketry The Nambi Effect pathan Shah Rukh Khan upcoming movies list and released date
Shahrukh Khan Upcoming Movies - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'किंग' शाहरुख खान चार साल से सिनेमा से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। फिल्म फ्लॉप रही और शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन अब शाहरुख खान शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता एक साथ कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे, जिसका एलान हो चुका है। इतना ही नहीं, शाहरुख खान कई बड़ी फिल्मों में कैमियो रोल करने वाले हैं। आइए आपको अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट दिखाते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि कौन की फिल्म कब रिलीज हो रही है।   

Brahmastra Dunki Jawan Rocketry The Nambi Effect pathan Shah Rukh Khan upcoming movies list and released date
rocketry the nambi effect - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट
'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट' आर माधवन की फिल्म है, जो 1 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख खान का गेस्ट अपीरियंस है। इनके अलावा फिल्म में सिमरन, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक कुमार और दिनेश प्रभाकर का नाम शामिल है।

Brahmastra Dunki Jawan Rocketry The Nambi Effect pathan Shah Rukh Khan upcoming movies list and released date
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, गूगल पर भी 'ब्रह्मास्त्र' की कास्ट लिस्ट में शाहरुख खान का नाम लिखा आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में शाहरुख खान एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Dunki Jawan Rocketry The Nambi Effect pathan Shah Rukh Khan upcoming movies list and released date
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta

पठान
'पठान' एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसके जरिए ही अभिनेता सिनेमाघरों में ग्रैंड एंट्री करने वाले हैं। यह फिल्म  25 जनवरी 2023 को थिएटर में रिलीज होगी, जिसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।  

विज्ञापन
Brahmastra Dunki Jawan Rocketry The Nambi Effect pathan Shah Rukh Khan upcoming movies list and released date
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

जवान
अगले साल ही शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका टीजर सामने आ गया है। इस फिल्म में अभिनेता का लुक काफी खौफनाक होने वाला है, जिसकी झलक फैंस टीजर में देख चुके हैं। तमिल डायरेक्ट एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा होंगी। फिल्म हिंदी के साथ ही कन्नड़, तमिल, तेलुगू के साथ ही मलयालम भाषा में 2 जून 2023 को रिलीज होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed