शादी के बंधन में बंधी कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, रणवीर सिंह से लेकर रश्मिका मंदाना तक; सेलेब्स ने दी बधाई
Shanoo Sharma Marriage: इंडस्ट्री की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी पोस्ट पर कई मशहूर सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शानू ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की झलकियां दिखाई हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपने पति का हाथ पकड़ा है। दूसरी तस्वीर में वह अपने पति की बाहों में हैं। एक और तस्वीर में वह हाथ में फूल लिए हैं। तीसरी तस्वीर में वह अपने पति का गाल चूम रही हैं।
तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'भगवान की कृपा से, मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन इंसान मिल गया है। हमारे माता-पिता के आशीर्वाद और हमारे सबसे करीबी लोगों के प्यार के साथ, हमने आज सुबह इसे आधिकारिक कर दिया।' आखिर में उन्होंने लिखा 'शादी हो गई।'
शर्मा ने फिलहाल अपने पति की पहचान को प्राइवेट रखने का फैसला किया है। उन्होंने अपने पति को अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन इंसान कहकर ही संबोधित किया है। शानू की पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स ने कमेंट किया है और जोड़े को बधाई दी है।
रणवीर सिंह ने पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। रश्मिका मंदाना ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। वरुण धवन ने भी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। अर्जुन कपूर, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर, खुशी कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकारों ने भी उन्हें बधाई दी है।
शानू शर्मा यश राज फिल्म्स के साथ जुड़ी रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री की कई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें निखारने में मदद की है। रणवीर सिंह को तलाशने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखा है।