{"_id":"598ed5d24f1c1b05128b4cc3","slug":"censor-board-new-chief-prasoon-joshi-refuse-to-talk-about-pahlaj-nihalani","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद बोले प्रसून जोशी, 'पहलाज निहलानी पर नहीं करूंगा कोई कमेंट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद बोले प्रसून जोशी, 'पहलाज निहलानी पर नहीं करूंगा कोई कमेंट'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रसून जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसर बोर्ड के नए-नवेले अध्यक्ष बने गीतकार प्रसून जोशी का चारों ओर स्वागत हो रहा है। प्रसून जोशी ने पहलाज निहलानी की जगह बोर्ड की कमान संभाली है।
पढ़ें: विद्या बालन बनीं सेंसर बोर्ड की मेंबर, तो क्या अब फिल्मों के आएंगे अच्छे दिन?
प्रसून ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं पहलाज निहलानी पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और दक्षता के साथ निभाऊं।'
विज्ञापन
प्रसून ने आगे कहा, 'क्रिएटिविटी की अपनी दुनिया होती है। अगर दर्शकों को फिल्मों की क्रिएटिविटी से जुड़ाव महसूस नहीं हो रहा है तो उसे पहले ही सुधार दिया जाना चाहिए। यही सेंसर बोर्ड उद्देश्य है।'
कौन हैं प्रसून जोशी?
प्रसून जोशी ने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन कंपनी से की जहां उन्होंने 10 साल तक काम किया। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जन्में प्रसून जोशी को हमेशा से ही लिखने का शौक था और इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने विज्ञापन जगत के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया।
पढ़ें: प्रसून जोशी अपनी नई टीम के साथ सेंसर बोर्ड संभालने को तैयार, ये रहे मेंबर्स
बॉलीवुड में उनकी शुरुआत बतौर गीतकार राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' से हुई। फिल्म हिट होने के बाद प्रसून जोशी का करियर चल पड़ा। इसके बाद उन्होंने 'हम तुम', 'फना', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीं पर', 'ब्लैक' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखे जो जबरदस्त हिट भी हुए। 'रंग दे बसंती' के लिए तो उन्होंने डायलॉग भी लिखे। प्रसून जोशी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने लेखन से लेकर विज्ञापन, डायलॉग और लिरिक्स हर क्षेत्र में अपने बेहतरीन हुनर का परिचय दिया और उसी के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Don't want to comment on Pahlaj Nihalani. I would like to carry out the responsibility honestly&efficiently: Prasoon Joshi, CBFC Chairperson pic.twitter.com/q5CN9VCV71
— ANI (@ANI) August 12, 2017
प्रसून ने आगे कहा, 'क्रिएटिविटी की अपनी दुनिया होती है। अगर दर्शकों को फिल्मों की क्रिएटिविटी से जुड़ाव महसूस नहीं हो रहा है तो उसे पहले ही सुधार दिया जाना चाहिए। यही सेंसर बोर्ड उद्देश्य है।'
Creativity has world of its own. If there's error while connecting to it, it must be mended beforehand. That is Censor's aim: Prasoon Joshi pic.twitter.com/SfjL1dwpcY