फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chamak The Conclusion actor Mukesh Chhabra Reveals He Worked as a Background Dancer for Mika Singh

Mukesh Chhabra: मीका सिंह के लिए बैकग्राउंड डांसर का काम कर चुके हैं मुकेश छाबड़ा, मिले थे महज इतने रुपये

Thu, 03 Apr 2025 12:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Apr 2025 12:54 AM IST
सार

Indian Idol 15: हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने एक बड़ा खुलासा किया है। इंडियन आइडल 15 के सेट पर उन्होंने साझा किया कि वह मीका सिंह के लिए बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुके हैं।
 

विज्ञापन
Chamak The Conclusion actor Mukesh Chhabra Reveals He Worked as a Background Dancer for Mika Singh
चमक द कॉन्क्लूजन के सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मशहूर सीरीज 'चमक: द कॉन्क्लूजन' की टीम हाल ही में 'इंडियन आइडल 15' के सेट पर नजर आई। यह म्यूजिकल थ्रिलर शो 4 अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। शो के दौरान मुकेश छाबड़ा और सिंगर मीका सिंह के बीच मजेदार बातचीत हुई। इस दौरान दोनों ने पुराने दिनों को याद किया। 

विज्ञापन

Sikandar Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर निकला सिकंदर का दम, चौथे दिन बुधवार को जाने सलमान की फिल्म का कलेक्शन

विज्ञापन

मुकेश छाबड़ा ने साझा किया किस्सा

इस सीरीज में अहम रोल निभा रहे मुकेश ने एक पुराना किस्सा साझा करते हुए  कहा, "मैं मीका सिंह के लिए बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुका हूं।  मुझे इसके लिए सिर्फ 50 रुपये मिले थे। उन्होंने मुझे पहला मौका दिया था, जिसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा। आज हम दोनों यहां तक पहुंचे हैं, यह देखना खास है। उनके साथ फिर से स्क्रीन शेयर करना रोमांचक है।"
Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला के हाथ लगा बड़ा रोल, दिनेश की फिल्म में फहद फासिल की भी एंट्री

मीका ने की जमकर तारीफ

मीका सिंह ने भी मुकेश की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुकेश छाबड़ा का परफॉर्मेंस देखना मजेदार है। मैं सबको यह शो देखने की सलाह दूंगा। मुझे याद है मुकेश डांसर थे, फिर कोरियोग्राफर बने। रामलीला में मेरे गाने पर परफॉर्म करने से लेकर आज यहां तक काफी कुछ देखा है।  उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें यहां पहुंचाया। मुझे उनकी इस यात्रा पर गर्व है। बस इतना कहूंगा कि हिम्मत मत हारो, मेहनत करते रहो।"

विज्ञापन

शो में नजर आएंगे ये कलाकार

 'चमक: द कॉन्क्लूजन' की बात करें तो यह शो संगीत, रहस्य और ड्रामे का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। इसका निर्देशन रोहित जुगराज ने किया है। सीरीज को गीतांजलि मेहलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमीत दुबे ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मोहित मलिक, मनोज पहवा, परमवीर सिंह चीमा, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह जैसे सितारे हैं। गिप्पी ग्रेवाल भी इस शो में खास भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed