फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion Trailer: चंदू चैंपियन का शानदार ट्रेलर जारी, दिल जीत लेगी कार्तिक की दमदार अदाकारी

Sat, 18 May 2024 08:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 May 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Chandu Champion Official Trailer Released Kartik aaryan Kabir Khan Sajid Nadiadwala
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यूब

चंदू चैंपियन का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। हाल ही में लगातार इस फिल्म के कई पोस्टर जारी किए गए थे, जिसे देखकर फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। 


Ritesh Sidhwani: रितेश सिधवानी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे, परिवार को दी सांत्वना

Chandu Champion Official Trailer Released Kartik aaryan Kabir Khan Sajid Nadiadwala
चंदू चैंंपियन - फोटो : यूट्यूब

तीन मिनट 15 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में कार्तिक की मेहनत साफ झलक नजर आ रही है। इस फिल्म के लिए उन्होंने गजब का बॉडी ट्रासफॉर्मेंशन किया है। ट्रेलर साल 1965 की जंग की झलक भी नजर आई है। सेना के जवान मुरली पेटकर के किरदार में कार्तिक पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि जंग में नौ गोली लगने की वजह से वे दो साल से कोमा में हैं। इसके बाद चंदू के जीवन के पिछले घटनाक्रमों को दिखाया जाता है। 

Chandu Champion Official Trailer Released Kartik aaryan Kabir Khan Sajid Nadiadwala
चंदू चैंंपियन - फोटो : यूट्यूब

ट्रेलर में फिल्म का छायांकन काफी शानदार लग रहा है। इसे देखने के बाद उम्मीद जताई जा सकती है कि फिल्म में अच्छे दृश्य लोगों को देखने को मिलेंगे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इससे पहले वे एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion Official Trailer Released Kartik aaryan Kabir Khan Sajid Nadiadwala
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यूब

फिल्म में मशहूर संगीतकार प्रीतम ने संगीत दिया है। ऐसे में फिल्म में चार्टबस्टर गानों की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाई जान और फैंटम जैसी फिल्मों में भी प्रीतम हिट गाने दे चुके हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने मिलकर किया है।14 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए यह फिल्म पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Chandu Champion Official Trailer Released Kartik aaryan Kabir Khan Sajid Nadiadwala
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो चंदु चैंपियन के बाद कार्तिक जल्द ही भूल भुलैया 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। 
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed