{"_id":"66489a69d350ddc5dc08ee6a","slug":"after-do-aur-do-pyaar-failure-pratik-gandhi-next-dedh-bigha-zameen-direct-release-on-this-ott-platform-2024-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratik Gandhi: ‘दो और दो प्यार’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी प्रतीक की अगली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pratik Gandhi: ‘दो और दो प्यार’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी प्रतीक की अगली फिल्म
दमदार अदाकारी के मशहूर अभिनेता प्रतीक गांधी जल्द ही फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम डेढ़ बीघा जमीन है। इसमें उनके साथ खुशाली कुमार भी अहम किरदार में दिखेंगी। पर्दे पर प्रतीक को आखिरी बार फिल्म दो और दो प्यार में देखा गया था, जो टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लोगों के साथ फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी साझा की गई है। पुलकित के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, इसके लिए यूजर्स के पास प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म का निर्माण शैलेश आर सिंह, सुनील जैन और हितेश ठक्कर ने किया है। इस फिल्म में आम इंसान को अपने हक के लिए खास लड़ाई लड़ते दिखाने की मेकर्स ने कोशिश की है। इससे पहले पुलकित बोसः डेड ऑर अलाइव का निर्देशन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।