फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: चंदू चैंपियन' का दूसरा पोस्टर जारी, सिर पर चोट और हाथ में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन छाए कार्तिक

Thu, 16 May 2024 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 16 May 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
Chandu Champion Second Poster Released starring kartik Aaryan directed by Kabir Khan
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपर स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों में उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें अभिनेता बॉक्सर बने नजर आ रहे हैं।
Chandu Champion Second Poster Released starring kartik Aaryan directed by Kabir Khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक को पूरी तरह बदल दिया है। फिल्म का पोस्टर इस बात का प्रमाण है कि कार्तिक ने किरदार में ढलने के लिए कितनी मेहनत की है। दर्शकों के बीच फिल्म के पहले पोस्टर का उत्साह बरकरार ही था कि अब कार्तिक ने फिल्म का दूसरा पोस्टर भी साझा कर दिया है। अभिनेता का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Chandu Champion Second Poster Released starring kartik Aaryan directed by Kabir Khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के दूसरे पोस्टर में कार्तिक के माथे पर चोट और हाथ में बॉक्सिंग ग्लव्स नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अभिनेता बॉक्सिंग रिंग में हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, "जीवन की रिंग में आपको चैंपियन बनने के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहना होगा।” चैंपियन आ रहा है..।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion Second Poster Released starring kartik Aaryan directed by Kabir Khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक के इस पोस्टर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई यह तो अद्भुत होने वाला है। आपने सच में काफी मेहनत की है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी कार्तिक, हम सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा, 'भाई आपने तो खुद को पूरी तरह बदल दिया है। लुक बहुत ही धांसू है।'

विज्ञापन
Chandu Champion Second Poster Released starring kartik Aaryan directed by Kabir Khan
कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने 14 महीने तक मराठी में डायलॉग भी सीखे। उन्होंने भाषा प्रशिक्षक की मदद से इस भाषा पर पकड़ बनाई। यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

Shekhar Suman: 'हीरामंडी' के कुछ दृश्यों को लेकर शेखर सुमन थे असहज, बोले- उसमें ऐसा क्या था बताने लायक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed