सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो दिल को छू जाते हैं तो वहीं कुछ को देखने के बाद हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया की वजह से कई लोग रातों-रात स्टार भी बने हैं। हाल ही में भुबन बादायकर का गाना 'काचा बादाम' का रिमिक्स वर्जन इतना वायरल हुआ था कि सोशल मीडिया यूजर्स के साथ सेलेब्स भी इस गाने पर थिरकते नजर आए थे। अब सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के डायलॉग 'छोरी पटाता है' में म्यूजिक टच देकर रिमिक्स वर्जन बनाया गया है, इसे देखने के बाद यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Social Media: 'काच्चा बादाम' के बाद वायरल हुआ एक और रिमिक्स वर्जन, 85 लाख से ज्यादा बार देखा गया-'छोरी पटाता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट लोग सिर्फ छोरी पटाता है-
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोटर जब छात्रों को लेकर सवाल करता है तो शख्स कहता है कि स्टूडेंट यो सब खाली छोरी पटाता है। बताइए पढ़ने में उनका ध्यान है क्या खाली छोरी पटाता है। म्यूजिक कंपोजर व यूट्यूब मयूर जुमानी ने उस शख्स की इन लाइनों के साथ म्यूजिक का टच देकर मैशअप तैयार किया है। जो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
ये वीडियो कितनी तेजी से वायरल हो रहा है, इस बात का अंदाजा इसे देखकर ही लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब तक 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसे देखने के बाद एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देखें वीडियो-