{"_id":"6228629d284edc281d2c0625","slug":"alia-bhatt-gangubai-kathiawadi-and-amitabh-bachchan-jhund-box-office-collection-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: पांच दिन में ही नौ करोड़ हुई 'झुंड' की कमाई, बजट निकालने के लिए 'गंगूबाई' को करनी पड़ेगी और मेहनत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: पांच दिन में ही नौ करोड़ हुई 'झुंड' की कमाई, बजट निकालने के लिए 'गंगूबाई' को करनी पड़ेगी और मेहनत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
झुंड, गंगूबाई
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 4 मार्च को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड के कलेक्शन में भी बढ़त देखने को मिली है। झुंड को बॉक्स ऑफिस पर गंगूबाई और बैटमैन से कड़ी टक्कर मिल रही है।
2 of 4
झुंड
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कितनी हुई कमाई
अमिताभ बच्चन की फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में अच्छी उछाल देखने को मिली और दूसरे दिन झुंड ने 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 2.90 करोड़ चौथे दिन 1.20 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक कुल 9 करोड़ का कलेक्शन किया है।
3 of 4
झुंड
- फोटो : Instagram
क्या है झुंड की कहानी
यह स्पोर्ट्स ड्रामा सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में विजय बरसे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में भी अमिताभ की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। 'झुंड' का निर्देशन नागराज पोपटराव ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : insta
गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इसमें आलिया लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसे कभी 1000 रुपये में बेच दिया गया था और फिर वह सेक्स वर्कर बन गई। फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।