{"_id":"622864c26395c136ef10e36e","slug":"rishi-kapoor-rishi-kapoor-s-last-film-sharmaji-namkeen-of-to-be-released-on-ott-platform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishi Kapoor: निधन के दो साल बाद ओटीटी पर आएगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म, फैंस बोले थिएटर में रिलीज करो प्लीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rishi Kapoor: निधन के दो साल बाद ओटीटी पर आएगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म, फैंस बोले थिएटर में रिलीज करो प्लीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शर्माजी नमकीन
- फोटो : Instagram @faroutakhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अपनी बीमारी के चलते ऋषि कपूर फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उनका किरदार परेश रावल ने निभाया और फिल्म पूरी हुई। दिग्गज अभिनेता ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। तभी से फैंस को उनकी आखिरी फिल्म के आने का इंतजार था।
2 of 6
फरहान अख्तार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का पोस्टर
- फोटो : Instagram @faroutakhtar
फरहान अख्तार ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा कि आ रहे हैं शर्माजी, हमारी लाइफ में लगाने तड़का। 31 मार्च को होगा वर्ल्ड प्रीमियर। इस पोस्ट के आते ही ऋषि कपूर के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। किसी ने लिखा कि ऋषि जी फिर से जिंदा हो गए तो एक यूजर ने लिखा कि प्लीज इसे थिएटर में रिलीज करो। फैंस आखिरी बार ऋशि कपूर को थिएटर में देखना चाहते हैं।
3 of 6
जूही चावला और अन्य लोगों के साथ ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर के साथ इस फिल्म में सतीश कौशिक, जूही चावला, तारुक रैना, सुहैल नय्यर, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार मुख्य भूमिका निभाएंगे। 31 मार्च को ऐमजॉन प्राइम वीडियो वर्ल्ड वाइड पर फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर हितेश भाटिया हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हनी तेहरान और अभिषेक चौबे के साथ मिलकर प्रड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋषि कपूर और परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है, जिसमें एक ही किरदार को दो दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल निभाते नजर आएंगे। जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी, जिस वजह से उन्होंने बाकी बची फिल्म की शूटिंग नहीं की थी।
विज्ञापन
5 of 6
ऋषि कपूर और परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी एक रिटायर हुए व्यक्ति की कहानी है, जो महिला के किटी सर्कल में शामिल होकर कुकिंग को लेकर जुनूनी हो जाता है। यह सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने की दिलचस्प और दिल छू लेने वाली कहानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।