फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chief Minister Naveen Patnaik Meets Ranveer Singh Ahead Of Hockey World Cup opening ceremony

Ranveer Singh: हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने ओडिशा पहुंचे रणवीर, सीएम पटनायक से की मुलाकात

Wed, 11 Jan 2023 11:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Jan 2023 11:50 AM IST
सार

अभिनेता रणवीर सिंह आज शाम होने वाली हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए ओडिशा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की।

विज्ञापन
Chief Minister Naveen Patnaik Meets Ranveer Singh Ahead Of Hockey World Cup opening ceremony
रणवीर सिंह-नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए रणवीर सिंह ओडिशा में हैं। ओपनिंग सेरेमनी आज शाम को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगी। इससे पहले अभिनेता ने सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें नवीन पटनायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं।

विज्ञापन

Ajith Kumar:  थुनिवु एक्टर अजीत कुमार के फैन ने लॉरी से लगाई छलांग, वजह जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

Chief Minister Naveen Patnaik Meets Ranveer Singh Ahead Of Hockey World Cup opening ceremony
रणवीर सिंह-नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

नवीन पटनायक ने रणवीर सिंह से मुलाकात की तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'बाराबती स्टेडियम, कटक में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 समारोह से पहले मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से सुखद मुलाकात हुई। मुझे यकीन है कि समारोह में उनकी उपस्थिति इसे और अधिक आकर्षक बनाएगी। आइए सभी हॉकी की भावना का जश्न मनाने के लिए शामिल हों।'
Sandali Sinha: 'तुम बिन' से रातों-रात स्टार बनीं संदली सिन्हा, आज फिल्मों से दूर होकर भी करोड़ों में खेलती हैं

Chief Minister Naveen Patnaik Meets Ranveer Singh Ahead Of Hockey World Cup opening ceremony
रणवीर सिंह-नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

साझा की गईं तस्वीरों में अभिनेता रणवीर सिंह मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपने नाम की जर्सी भेंट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई नेता आज शाम कटक में होने वाले मेगा हॉकी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन

Chief Minister Naveen Patnaik Meets Ranveer Singh Ahead Of Hockey World Cup opening ceremony
हॉकी विश्व कप

बता दें कि हॉकी विश्व कप ओडिशा के दो शहरों में आयोजित होगा। पहला राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और दूसरे राउरकेला। नवीन पटनायक ने पहले ही घोषणा कर दी है कि यदि भारत विश्व कप जीतता है तो टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
इतनी बड़ी हो गई विराट-अनुष्का की बेटी वामिका, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed