फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   comedy mashup in Anurag Basu film Life in a Metro 2

मेट्रो जैसी नहीं होगी सीक्वल में जिंदगी, अनुराग बसु इस बार करेंगे अलग काम

Mon, 03 Dec 2018 09:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
comedy mashup in Anurag Basu film Life in a Metro 2
anurag basu - फोटो : file photo
अनुराग बसु अपनी फिल्मों में लगातार नए प्रयोग करते हैं। बगैर यह देखे कि बॉक्स ऑफिस पर क्या नतीजे आ रहे हैं। उनकी 2007 की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो हर लिहाज से सफल थी। जब उन्होंने इसका सीक्वल बनाने की घोषणा की तो सबको लगा कि वह पुराने अंदाज में ही महानगरों की कहानियां दिखाने जा रहे हैं सूत्रों की मानें तो ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सीक्वल में भले ही पहले की तरह एक सूत्र में पिरोई चार अलग-अलग कहानियां होंगी, मगर इस बार पिछली फिल्म की तरह गंभीर, रोमांस और रिश्ते कहानियों के केंद्र में नहीं रहेंगे। लाइफ इन अ मेट्रो-2 में रोमांस-रिश्तों के बजाय हल्की-फुल्की कॉमेडी पर जोर होगा।
विज्ञापन


फिल्म का पहला शेड्यूल हाल में कोलकाता में पूरा हुआ,जिसमें अभिषेक बच्चन की कहानी शूट हुई। फिल्म में राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और आदित्य राव कपूर अन्य महत्वपूर्ण सितारे हैं। बसु फिल्म को 2019 की पहली छह माही में रिलीज करना चाहते हैं। तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed