फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Complaint filed against John Abraham film Satyameva Jayate

रिलीज से पहले ही विवादों में आई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’, इस सीन के लिए हुई शिकायत दर्ज

Mon, 02 Jul 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 05:51 PM IST
Complaint filed against John Abraham film Satyameva Jayate
Satyameva Jayate
'परमाणु' जैसी सफल फिल्में दे चुके जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर विवाद खड़े हो गए हैं। फिल्म के खिलाफ बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव सैयद अली जाफरी ने कहा है कि फिल्म के ट्रेलर ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा फिल्म के ट्रेलर में मोहर्रम के जुलूस को गलत तरीके से दिखाया गया है।


फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार पर आधारित है। जिसमें जॉन की भूमिका काफी अहम है। ऐसे में मेकर्स बिना मोहर्रम के जुलूस वाले के सीन के भी फिल्म बनाई जा सकती है। इस सीन से एक विशेष संप्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन


बता दें सत्यमेव जयते मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बन रही है और इस फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवानी ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग्स की भरमार है। यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम के साथ मनोज बाजपेयी भी हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed