{"_id":"6089b4dd8ebc3ebf423bea02","slug":"covid19-vaccine-registration-kartik-aryaan-post-on-instagram-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशनः वायरल हो रहा कार्तिक आर्यन का पोस्ट, लिखा- 45 साल का होकर भी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशनः वायरल हो रहा कार्तिक आर्यन का पोस्ट, लिखा- 45 साल का होकर भी...
Thu, 29 Apr 2021 12:48 AM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:48 AM IST
सार
- कार्तिक आर्यन ने कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन पर साझा किया मजेदार पोस्ट
- 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
- वायरल हो रहा कार्तिक आर्यन का पोस्ट
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर मजेदार पोस्ट साझा करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। बता दें कि 28 अप्रैल 2021 से शाम 4 बजे से कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस चरण में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अब इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मजेदार तरीके से वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन का प्रमोशन किया है।
विज्ञापन
बता दें कि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। वहीं वैक्सीनेशन को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स अपने तरीके से इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं। सेलेब्स वैक्सीन लगवाते समय अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं ताकी आम जनता के मन से वैक्सीन को लेकर चल रही सारी दुविधा दूर हो जाए। अब तक माधुरी दीक्षित ,हेमा मालिनी, जॉनी लीवर, परेश रावल, कमल हासन, नागार्जुन जैसे कई सेलेब्स ने वैक्सीन लगवा ली है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वहीं जब सरकार ने 18 साल से ऊपर वालों के लिए भी वैक्सीनेशन को मंजूरी दे दी है तो कार्तिक आर्यन ने इसको लेकर मजेदार पोस्ट साझा किया है। कार्तिक ने लिखा, 'जब आप 45 वर्ष से अधिक के हैं, लेकिन आपको 1 मई तक का इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि आपकी पत्नी ने पूरे मोहल्ले को बता रखा है कि आपकी आयु 41 वर्ष है। कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा हैट।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो मूंछ में नजर आ रहें हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म 'पती पत्नी और वो' के दौरान की है। अब कार्तिक के पोस्ट को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। एक फैन ने कहा कि आप धांसू लग रहे हैं वहीं कई यूजर्स ने उनके मजेदार पोस्ट की तारीफ की।