फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Danny Denzongpa son Rinzing Denzongpa meet John Abraham before his first film squad shooting

डेब्यू फिल्म की शूटिंग से पहले डैनी के बेटे रिन्जिंग पहुंचे जॉन अब्राहम से शुभकामनाएं लेने

Mon, 16 Sep 2019 06:15 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 16 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Danny Denzongpa son Rinzing Denzongpa meet John Abraham before his first film squad shooting
squad star cast - फोटो : amar ujala mumbai
रिन्जिंग डेन्जोंगपा यानी फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा के बेटे जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। काफी समय से इनके डेब्यू की चर्चाएं भी हो रही हैं। रिन्जिंग की इसी डेब्यू फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। सुत्रों की मानें तो यह एक बहुत बड़ी एक्शन फिल्म होगी, जिसके एक्शन सीन्स और स्टंट्स अमेरिकी हिट फिल्म मेट्रिक्स, बॉन्ड कैसीनो रोयाल और मैड मैक्स फ्यूरी रोड के एक्शन निर्देशक रह चुके कियर बेक निर्देशित करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म रिन्जिंग का साथ देने जॉन अब्राहम आ सकते हैं।
विज्ञापन


जॉन अब्राहम की इस फिल्म से जुड़ने का खुलासा काफी पहले फिल्म के निर्माता निलेश सहाय ने कुछ इस तरह किया था। उन्होंने कहा था " मैंने जॉन को फिल्म में उनके कैमियो किरदार के बारे में बताया है, अभी मैं इस किरदार पर काम कर रहा हूं। दर्शकों और जॉन के फैन्स ने जॉन को कभी इस तरह के किरदार में नहीं देखा होगा।" वहीं फिल्म पागलपंती की शूटिंग खत्म करने के बाद जॉन ने कहा था " अगर निलेश अपनी फिल्म में मुझे एक कैमियो किरदार करवाना चाहते हैं, तो मैं कैसे मना कर सकता हूं। मैं बिल्कुल करूंगा। " हालांकि जॉन की इस फिल्म से जुड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।
विज्ञापन


पर सूत्रों की मानें तो इसी रविवार के दिन फिल्म की पूरी टीम फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले जॉन अब्राहम के पास पहुंची। फिल्म की टीम में रिन्जिंग और निर्माता निलेश के अलावा, फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाने जा रहीं माल्विका राज और तनीषा ढिल्लों भी इस खास मुलाकात का हिस्सा रहीं। तनीषा ढिल्लों एक जानी मानी मॉडल हैं और वह भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। वहीं माल्विका राज जानी मानी अभिनेत्री अनीता राज की भांजी हैं, जो फिल्म करण जौहर की फिल्म कभी खुशी गम में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर सूत्रों से मिली इस खास मुलाकात की इन तस्वीरों से देखकर लगता है की फिल्म की पूरी टीम यहां जॉन के पास उनकी शुभकामनाएं लेने पहुंची थी। साथ ही साथ सभी ने काफी क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया। रविवार को हुई इस मुलाकात के बाद अब जल्द ही फिल्म की पूरी टीम बेलारूस के लिए रवाना होगी, जहां वह सभी इस फिल्म की शूटिंग की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed