{"_id":"4ffc1ba850cd4ff03a6dd9feba32cdf2","slug":"dedh-ishquia-tax-free-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र में रहते हैं? फ्री में देखिए यह फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उप्र में रहते हैं? फ्री में देखिए यह फिल्म
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 11 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप उप्र में रहते हैं तो इस फिल्म का मजा आप लगभ्ाग फ्री में ले सकते हैं। यह सरकारी आदेश्ा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ यूपी में टैक्स फ्री कर दी गई है। प्रदेश शासन ने इस बाबत सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया है।
यह फिल्म प्रदेश में पूरे तीन माह के लिए टैक्स फ्री की गई है। इस बाबत प्रमुख सचिव कर एवं निबंधन के आदेश जिले में पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन ने जिले भर के सिनेमा और मल्टीप्लेक्स संचालकों को आदेश जारी कर दिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रकाश गुप्त ने इसकी पुष्टि की। हालांकि कुछ शर्तों के साथ शासन ने इसे टैक्स फ्री किया है। शर्त रखी है कि एक जिले में एक दिन में सिर्फ 12 शो ही टैक्स फ्री रखे जाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही किसी भी शहर के दो सिनेमाघरों में उक्त फिल्म का शो एक ही समय पर नहीं होना चाहिए। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म डेढ़ इश्किया शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।
विज्ञापन