फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dedh isqia, madhuri dixit, huma qureshi

अब नहीं दिखेगा डेढ़ इश्किया का न्यूड सीन

Fri, 17 Jan 2014 11:09 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 17 Jan 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
dedh isqia, madhuri dixit, huma qureshi

वाहवाही लूट रही फिल्म 'डेढ़ इश्किया' का एक बेहद अश्लील दृश्य सेंसर के मना करने के वाबजूद फिल्म से नहीं हटाया गया और मूवी इसी दृश्य के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।

विज्ञापन


इसका खामियाजा अब विशाल भारद्वाज को भुगतना पड़ रहा है सेंसर बोर्ड ने उनको इस सीन को लेकर नोटिस थमा दिया है। जिसको लेकर विशाल भी अब  बैकफुट पर आ गए हैं जिसके चलते अब फिल्म से ये सीन हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


फिल्म के एक सीन में अरशद वारसी ने चकले घर में एक न्यूड सीन किया है। जिसमें उनको एक वेश्या के साथ सेक्स करते हुए और नंगे बदन कमरे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड ने फिल्म से रिलीज से पहले ही ये दृश्य फिल्म से बाहर करने की हिदायत विशाल को दी थी और इसके बाद ही फिल्म को यू/ए सार्टिफिकेट दिया था। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो पाया गया कि ये दृश्य फिल्म से हटाया ही नहीं गया।

सेंसर बोर्ड की आंखे भी फिल्म की रिलीज के हफ्ते भर बाद खुलीं और उन्होंने विशाल को नोटिस दे दिया। अब कोई चारा न देख विशाल ने सीन को बाहर करने का मन बना लिया है।


नोटिस के तुरंत बाद मुंबई के तकरीबन हर सिनेमाघरों में चल रही इस फिल्म से सीन कट कर दिया गया है और बाकी देश में भी थिएटरों में चल रही इस फिल्म से सीन को कट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed