इन बातों से उजागर हुआ माधुरी-हुमा का लेस्बियन लव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डेढ़ इश्किया' फिल्म का कांसेप्ट बड़ा ही अलग था। जिन लोगों ने भी ये फिल्म देखी उनमें से कुछ तो समझ गए कि माधुरी और हुमा लेस्बियन थीं लेकिन कुछ को काफी दिमाग लगाना पड़ा क्योंकि निर्देशक ने ये बात बड़ी ही चालाकी और चतुराई से दिखाई।
सही मायने में कहा जाए तो ये लेस्बियन लव आधे रुप में दिखाया गया जिनको आप कुछ एक दृश्य और कुछ डॉयलॉग में दिमाग लगाकर जान सकते हैं। फिल्म के ऐसे ही कुछ पहलुओं से हम आपको दो-चार कर रहे हैं।
जिनसे आप को पता चलेगा कि हां माधुरी और हुमा को फिल्म में लेस्बियन जोड़ी के तौर पर पेश किया गया है।
रखा गया माधुरी की इमेज का ख्याल
फिल्म की अभिनेत्रियों के बीच लेस्बियन लव स्पष्ट तौर पर न दिखाए जाने की एक प्रमुख वजह माधुरी दीक्षित की इमेज भी रही। धक-धक गर्ल के लाखों दीवाने हैं ऐसे में निर्देशक उनकी इमेज से जरा भी खिलवाड़ नहीं करना चाहता था।
क्योंकि सब जानते थे कि ज्यादा खुल कर दिखाने से माधुरी और फिल्म दोनों को ही नुकसान हो सकता था।
डॉयलॉग में भी चालाकी
फिल्म में बड़ी ही चतुराई से ऐसे डायलॉग रखे गए हैं जो लेस्बियन लव का इशारा करते हैं। अगर दिमाग लड़ाया होगा तो आप भी समझ गए होंगे। एक सीन में जब हुमा, अरशद के साथ इंटीमेट होकर माधुरी के पास आती हैं
तो माधुरी अजीब से हाव-भाव के साथ उनको गुसलखाने में जाकर तुरंत नहाने का आर्डर देती हैं।
इस लिहाफ का इशारा समझे थे या नहीं?
एक सीन में जहां माधुरी और हुमा नसीरुदद्ीन शाह और अरशद वारसी को बंधक बना कर साथ चली जाती हैं तब अरशद वारसी बड़े सरप्राइज वाले एक्सप्रेशन के साथ बैठे होते हैं।
तभी नसीरुद्दीन शाह बहुत ही रहस्यमयी भाषा में अरशद से कहते हैं बड़ी ठंड लग रही है जाकर दोनों से लिहाफ तो मांग ले.. और इसके बाद अरशद खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं
और तब हो गई थी स्थिति साफ
फिल्म के एक दृश्य में माधुरी को हुमा के माथे को चूमते हुए दिखाया गया है। तो वहीं एक सीन में वह हुमा का हाथ थामे उनको अपनी जान कह कर संबोधित करती हैं।
इसके अलावा शीशे के पीछे दो महिलाओं की (माधुरी और हुमा) परछाईं में दिखाई गई नजदीकी साफतौर पर उन दोनों के लेस्बियन होने का इशारा कर देती हैं।