फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika padukone And Ranveer singh announces pregnancy share post on social media

Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बधाई देने वालों में सबसे आगे रहीं यह अभिनेत्री

Thu, 29 Feb 2024 10:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 29 Feb 2024 10:17 AM IST
सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है।

विज्ञापन
Deepika padukone And Ranveer singh announces pregnancy share post on social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)


कृति सेनन ने दी सबसे पहले बधाई
दीपिका पादुकोण की मां बनने की खबर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में थी। आज अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में सबसे आगे अभिनेत्री कृति सेनन रहीं। दीपिका के पोस्ट पर कृति ने कमेंट कर लिखा, 'ओएमजी, आप दोनों को बधाई।' साथ में गले लगने वाला और दिल का इमोजी साझा किया।



सितंबर में दीपिका-रणवीर के घर गूंजेगी किलकारी
दीपिका पादिकोण ने पोस्ट साझा कर हाथ जोड़ने वाला और ईविल आई इमोजी लगाई है। गौरतलब है कि हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में दीपिका के साड़ी लुक में फैंस उनका बेबी बंप दिखने की बात कह रहे थे। तभी से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब इन कयासों को दीपिका ने सच करार दिया है। सात महीने बाद सितंबर में दीपिका और रणवीर के घर किलकारी गूंजेगी। 

Anant Radhika Wedding: जामनगर में पैपराजी का स्वागत करती नजर आईं राधिका मर्चेंट, दरियादिली से जीते दिल

2018 में रचाई थी शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से जाना जाता है। 

Heeramandi: 'हीरामंडी' को अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मानते हैं संजय लीला भंसाली, वेब सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed