सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Enjoys Sitar Player Rishab Sharma Concert At Mumbai With Ranveer Singh Mother And Sister

दीपिका पादुकोण ने सास और ननद के साथ लिया ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट का आनंद, फैंस के साथ खिंचाई तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक भी झलक सामने आने पर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब अभिनेत्री संगीत का आनंद लेने अपनी सास और ननद के साथ पहुंचीं। देखिए किस अंदाज में नजर आईं दीपिका…

Deepika Padukone Enjoys Sitar Player Rishab Sharma Concert At Mumbai With Ranveer Singh Mother And Sister
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मशहूर सितार वादक ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाती नजर आईं। अब इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Trending Videos

सास और ननद के साथ पहुंचीं दीपिका
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के ऋषभ शर्मा के मुंबई कॉन्सर्ट में पहुंचने के कई वीडियोज वायरल हैं। इन वीडियोज में दीपिका अपनी सास अंजू भवनानी और भाभी रितिका भवनानी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। वीडियोज में दीपिका कॉन्सर्ट का आनंद लेती दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)




View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)




इस दौरान दीपिका ऋषभ शर्मा के संगीत पर झूमती नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में, दीपिका अपने परिवार के सदस्यों के बगल में बैठी किसी व्यक्ति से बात करती हुई दिखाई दीं। इस कार्यक्रम के लिए दीपिका ने लाल, सुनहरे और काले रंग का सूट पहना था। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। कार्यक्रम में दीपिका के साथ सास और ननद तो नजर आईं, लेकिन पति रणवीर सिंह इस दौरान साथ नहीं दिखे।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone Fanpage 👑 (@live.love.deepika_)


 

Deepika Padukone Enjoys Sitar Player Rishab Sharma Concert At Mumbai With Ranveer Singh Mother And Sister
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के साथ खिंचाई सेल्फी
एक अन्य वीडियो में दीपिका कॉन्सर्ट से निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान होठों पर मुस्कान लिए दीपिका फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचाती हैं। वहीं सुरक्षा के बीच वो अपनी गाड़ी तक पहुंचती हैं। ट्रेडिशनल सलवार-सूट में दीपिका का लुक अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शो ऋषभ के 'सितार फॉर मेंटल हेल्थ इंडिया टूर 2026' का हिस्सा है। मुंबई के बाद, वह पुणे, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता और दिल्ली में भी प्रस्तुति देंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)



 

Deepika Padukone Enjoys Sitar Player Rishab Sharma Concert At Mumbai With Ranveer Singh Mother And Sister
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और अल्लू अर्जुन के साथ इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में आई मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। अब वो शाहरुख खान की मच अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। ‘किंग’ इस साल के आखिरी में 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में शाहरुख और दीपिका के अलावा सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

इसके अलावा दीपिका निर्देशक एटली की महत्वाकांक्षी बड़े बजट की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ भी नजर आएंगी। इसे अभी AA22XA6 के नाम से जाना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed