फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छपाक' से पहले ये था दीपिका पादुकोण की फिल्म का नाम, मेघना ने बताई टाइटल बदलने की वजह

Fri, 03 Jan 2020 05:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jan 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Film Chhapaak Title Was Gandhak Changed After Discussing With Meghna Gulzar
छपाक - फोटो : Social Media

दीपिका पादुकोण अभिनीत और निर्मित फिल्म 'छपाक' साल के दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म शुरू से ही अपने नाम और विषय के कारण बेहद चर्चा में है।


 

Deepika Padukone Film Chhapaak Title Was Gandhak Changed After Discussing With Meghna Gulzar
छपाक की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अब रिलीज से ठीक पहले अपने टाइटल सॉन्ग के कारण भी फिल्म सुर्खियों में है। फिल्म का यह गाना फिल्म के विषय से एकदम सटीक बैठता है। हालांकि फिल्म का नाम शुरुआत में 'गंधक' रखा गया था। सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर दीपिका ने इस बात का खुलासा किया कि पहले फिल्म का नाम 'गंधक' था लेकिन उसके बाद मेघना से बातचीत कर फिल्म का नाम बदलकर 'छपाक' रख दिया गया।
 

Deepika Padukone Film Chhapaak Title Was Gandhak Changed After Discussing With Meghna Gulzar
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका ने बताया, 'एक बार मेघना जी ने मुझे फोन किया और फिल्म का नाम बदलने की बात की। मैंने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का ऐसा नाम रखना चाहती हैं जो एक गाने में भी इस्तेमाल हो सके। यह ऐसा गाना हो जो फिल्म की आत्मा हो। मैं मेघना जी के इस सुझाव से पूरी तरह से प्रभावित नहीं थी लेकिन मैंने उनसे कहा ठीक है आप फिल्म की निर्देशक हैं आप तय करिए। मैं उनकी सोच के अनुसार ही चलना चाहती थी। आज मैं समझ पा रही हूं कि उन्होंने यह टाइटल क्यों रखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Film Chhapaak Title Was Gandhak Changed After Discussing With Meghna Gulzar
deepika padukone - फोटो : social media

वहीं मेघना ने 'छपाक' शब्द से अपने जुड़ाव के बारे में बताया, 'मैं फिल्म के गाने में इस शब्द का इस्तेमाल करना चाहती थी। इसके लिए मैंने पापा (गुलजार) को ये और कुछ और शब्द दे दिए और कहा कि आप इन्हें गाने में किसी भी तरह से इस्तेमाल करिए।' 

विज्ञापन
Deepika Padukone Film Chhapaak Title Was Gandhak Changed After Discussing With Meghna Gulzar
गुलजार

इस बारे में गुलजार ने कहा, 'मेघना ना तो खुद आसान काम करती है और ना ही मुझसे कोई आसान काम करवाती है। मैंने उससे कहा था कि 'छपाक' शब्द गाने में इस्तेमाल करने की जगह मैं तुम्हें इसका कुछ और सार देता हूं लेकिन उसने कहा कि आप वह तो देंगे ही लेकिन आप मेरे दिए गए शब्दों को भी किसी भी तरह इस्तेमाल करिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed