फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Troll: एयरपोर्ट पर बिना मास्क के नजर आईं दीपिका पादुकोण, फैंस बोले- इनका कोई चालान नहीं काटता क्या?

Mon, 28 Feb 2022 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 28 Feb 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone gets trolled for not following covid protocol
दीपिका पादुकोण बिना मास्क के स्पॉट हुई - फोटो : social media

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म गहराइयां की रिलीज के बाद से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में तब आ गईं, जब वह अपने पैरेंट्स के घर बंगलूरू जाने के लिए बिना मास्क के मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसके साथ ही वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री को एक बार फिर ट्रोलिंग का समना करना पड़ रहा है। 

Deepika Padukone gets trolled for not following covid protocol
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कोविड प्रोटोकॉल्स फॉलो न करने पर घेर लिया और साथ ही अपना हैंड बैग खुद कैरी न करना भी लोगों को पसंद नहीं आया। इस वीडियो में अभिनेत्री ब्लू ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर बिना मास्क के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है, जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 
Deepika Padukone gets trolled for not following covid protocol
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोलर्स के निशाने पर आई दीपिका 
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आश्चर्य होता है कि यह लोग बिना मास्क के कैसे घूम लेते हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओहो मैडम से अपना पर्स भी नहीं उठाया जाता और मास्क खरीदने के पैसे नहीं होंगे। इनका कोई चालान क्यों नहीं काटता' कई यूजर्स ने दीपिका की हालिया रिलीज 'गहराइयां' की बुराई करते हुए लिखा, 'मूवी बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी...कितना प्रमोट करोगी उसको।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone gets trolled for not following covid protocol
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई। इस फिल्म के लिए भी दीपिका बहुत ट्रोलिंग का शिकार हुईं। अब वह अगली बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी। इसके साथ ही वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' में अभिनय करती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed