फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Film Anniversary: 'जुदाई' के 25 साल पूरे, अनिल कपूर बोले- सिर्फ इस वजह से उन्होंने की थी यह फिल्म

Mon, 28 Feb 2022 02:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Feb 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
25 years of judai film Anil Kapoor reveals why he didn't want to do Judaai
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर इंडिया के नाम से मशहूर अनिल कपूर इतनी उम्र हो जाने के बाद भी बुढ़ापे को मात दिए हुए हैं। 65 साल के होने के बावजूद आज भी कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। उनकी फिटनेस देखकर हर कोई हैरान है। उनकी गिनती अपने समय के सबसे कामयाब अभिनेताओं में से होती है। अनिल की कुछ फिल्में मिस्टर इंडिया, जुदाई, तेजाब, राम लखन, लाडला, बेटा, बुलंदी  आदि तो अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। 90 के दशक में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। उस दौर में श्रीदेवी का जलवा अनिल कपूर से भी ज्यादा था। इसीलिए उनके साथ हर अभिनेता काम करने के लिए तैयार रहता था। अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म जुदाई को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म को लेकर अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि क्यों शुरु में उन्होंने इस फिल्म को अस्वीकर कर दिया था।

25 years of judai film Anil Kapoor reveals why he didn't want to do Judaai
श्रीदेवी और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

1994 में रिलीज हुई जुदाई तेलुगु फिल्म शुभलग्नम की रीमेक थी। यह फिल्म इसके कलाकारों और कहानी की वजह से खूब हिट हुई थी। फिल्म को ठुकराने की वजह बताते हुए अनिल ने कहा कि  वह 'जुदाई' को ना कहते रहे, क्योंकि वह अपने किरदार से नहीं जुड़ पाए थे। अभिनेता ने कहा कि फिल्म को साइन करने के लिए उनपर अपने परिवार और होम प्रोडक्शन कंपनी का बहुत दबाव था। बॉक्स ऑफिस पर 'रूप की रानी चोरों का राजा' के असफल होने के बाद वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। 

25 years of judai film Anil Kapoor reveals why he didn't want to do Judaai
जानिए अनिल कपूर का फिटनेस मंत्रा - फोटो : instagram

अनिल कपूर ने खुलासा किया कि एंडी गार्सिया और मेग रयान अभिनीत फिल्म 'व्हेन ए मैन लव्स ए वुमन' देखने के बाद वह आखिरकार इस फिल्म करने के लिए राजी हो गए। उन्होंने कहा कि 'जुदाई' उन्होंने सिर्फ परिवार के लिए की थी। 'जुदाई' फिल्म राज कुंवर द्वारा निर्देशित और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर द्वारा निर्मित थी। यह एक लालची पत्नी काजल (श्रीदेवी) की कहानी है, जो सिर्फ पैसों के लिए अपने पति राज (अनिल कपूर) को जाह्नवी (उर्मिला मातोंडकर) से शादी करने के लिए राजी कर लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 years of judai film Anil Kapoor reveals why he didn't want to do Judaai
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' है। जिसमें वह नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। उनके पास रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'एनिमल' भी है। अनिल कपूर ने सिद्धार्थ आनंद की एक्शन ड्रामा फिल्म 'फाइटर' में भी एक महत्वपूर्ण रोल के लिए साइन की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed