फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: करोड़ों के अपार्टमेंट से लेकर डिजाइनर बैग्स तक, इन महंगी चीजों की मालिक हैं अभिनेत्री

Mon, 28 Feb 2022 01:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Feb 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
most expensiv things bollywood actress alia bhatt owns
आलिया भट्ट की लग्जरी चीजें - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा समय में आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं। आलिया की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है। आलिया के ब्वायफ्रेंड यानि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को भी फिल्म में आलिया की एक्टिंग पसंद आई है। इस समय अभिनेत्री महज 27 साल की हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनकी गिनती सफल और सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्रियों में से होती है। आलिया की लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है। इतनी कम उम्र में भी वह इतने पैसे कमा रही हैं और लक्जीरियस जिंदगी जी रही हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आलिया भट्ट के पास कौन सी सबसे महंगी चीजें हैं।

most expensiv things bollywood actress alia bhatt owns
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

बांद्रा में 32 करोड़ का अपार्टमेंट

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने 2020 में मुंबई के बांद्रा में 32 करोड़ का घर खरीदा था। एक रिपोर्ट के अनुसार यह घर बांद्रा के वास्तु पाली हिल कॉम्प्लेक्स में 2,460 वर्ग फुट का है। ये वही कॉम्प्लेक्स है, जहां रणबीर कपूर रहते हैं। रणबीर कपूर इस कॉम्पलेक्स की 7वीं मंजिल पर रहते हैं तो वहीं आलिया ने 5वीं मंजिल पर घर खरीदा है। आलिया के इस घर का इंटीरियर डिजाइनर और निर्माता गौरी खान ने किया है।

most expensiv things bollywood actress alia bhatt owns
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लग्जरी कार

आलिया के पास 4 लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके कलेक्शन में 1.32 करोड़ की बीएमडब्लू 7 सीरीज, 85 लाख की रेंज रोवर,  70 लाख की ऑडी क्यू 5 और 60 लाख की ऑडी ए 6 गाड़ियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
most expensiv things bollywood actress alia bhatt owns
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

वैनिटी वैन

बॉलीवुड एक्टर्स के लिए वैनिटी वैन उनका दूसरा घर होती है, जिसमें वह शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। इसलिए ये सितारे अपनी वैनिटी वैन को शानदार घर में बदलने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं। आलिया भट्ट ने भी कुछ ऐसा ही किया और अपनी वैनिटी वैन को गौरी खान से डिजाइन करवाया। 

विज्ञापन
most expensiv things bollywood actress alia bhatt owns
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

महंगे बैग्स

आलिया के महंगे बैग्स का बहुत शौक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अपनी पहली सैलरी से उन्होंने बैग ही खरीदा था। आलिया के पास लाखों की कीमत के फेमस ब्रांड के बहुत खूबसबरत और डिजाइनर बैग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed