{"_id":"621c7a84ad16e75ddd563b0b","slug":"prithviraj-the-petition-to-change-the-title-of-akshay-kumar-film-was-refuses-by-the-delhi-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithviraj: अक्षय कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, टाइटल बदलने की मांग वाली याचिका पर कोर्ट का सुनवाई से इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prithviraj: अक्षय कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, टाइटल बदलने की मांग वाली याचिका पर कोर्ट का सुनवाई से इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:08 PM IST
सार
अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का टाइटल बदलने की मांग दिल्ली हाईकोर्ट से की गई थी लेकिन हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
Prithviraj
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नाम भी शामिल है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अक्षय की ये फिल्म कानून पचड़े में फंसी हुई है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टाइटल बदलने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई थी और आज दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
याचिकाकर्ता ने कही थी ये बात
याचिकाकर्ता ने कहा था कि फिल्म के टाइटल में महान योद्धा पृथ्वीराज का नाम जिस तरह से बिना सम्मानजनक इस्तेमाल किया गया है, वो भावनाओं को आहत करने वाला है। ऐसे में वह चाहते हैं कि इस फिल्म का नाम बदल दिया जाए। लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।
2 of 5
फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, करणी सेना भी इस फिल्म के खिलाफ आवाज उठा चुकी है। करणी सेना ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके लिए करणी सेना द्वारा एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में मेकर्स पर हिंदू सम्राट पृथ्वीराज की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया था।
3 of 5
पृथ्वीराज फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
करणी सेना की उपाध्यक्ष संगीता सिंह ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस फिल्म के जरिए हिंदू सम्राट पृथ्वीराज की गलत और अश्लील तस्वीर को पेश किया जा रहा है, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म में जिस तरह दृश्य तैयार कर राजा पृथ्वीराज को दिखाने की कोशिश की गई है, वह आईपीसी धारा 1860 के तहत अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पृथ्वीराज फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का एलान साल 2019 में किया गया था और अब लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है। ये जानकारी अक्षय कुमार ने दी थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। मानुषी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के टीजर में जंग की झलक दिखाई गई थी। इस टीजर में मानुषी छिल्लर का एक सीन भी देखने को मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सोनू सूद फिल्म में महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में हैं। संजय दत्त फिल्म में काका कन्हा की भूमिका में दिखाई देंगे। जोकि अपनी आंखों पर पट्टी बांधे रहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।