फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Ranveer Singh enjoy cosy dinner date at New York restaurant

न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया रोमांटिक डिनर, शेफ ने बताई उनकी पसंदीदा डिश

Tue, 13 Jan 2026 11:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 Jan 2026 11:21 AM IST
सार

Deepika Padukone and Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस दौरान की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रेस्टोरेंट के शेफ ने बताया कि रणवीर और दीपिका ने क्या स्पेशल डिश ऑर्डर की थी।

विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer Singh enjoy cosy dinner date at New York restaurant
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नए साल का जश्न मनाने न्यूयॉर्क गए थे। वे 11 जनवरी को भारत वापस लौट आए। इस दौरान रणवीर और दीपिका ने एक रेस्टोरेंट में रोमांटिक डिनर किया था, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही जानिए की दीपिका और रणवीर ने अपने रोमांटिक डिनर के दौरान कौन सी पसंदीदा डिश ऑर्डर की थी।

विज्ञापन

वायरल तस्वीर
एक खास तस्वीर में दोनों न्यूयॉर्क के मशहूर मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट मुसाफर में डिनर के बाद शेफ मयंक इस्तवाल के साथ पोज देते नजर आए। दोनों काले कपड़ों में ट्विनिंग कर रहे थे। शेफ मयंक ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की और लिखा, 'दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मेजबानी करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। बहुत अद्भुत लोग।'

View this post on Instagram

A post shared by Mayank Istwal (@chefmayankistwal7)


विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका और रणवीर की पसंदीदा डिश
दीपिका और रणवीर ने रोमांटिक डेट पर खास तौर पर दाल मखनी ऑर्डर की थी, क्योंकि शेफ मयंक की बनाई हुई दाल मखनी काफी मशहूर है। दीपिका और रणवीर ने वहां भारतीय खाने का मजा लिया। दीपिका और रणवीर की यह खास तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले दोनों शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट बंगलो में भी गए थे, जहां उन्होंने रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का जश्न मोदक खाकर मनाया। दीपिका ने विकास खन्ना की मदद से मोदक बनाना सीखा।

विज्ञापन

दीपिका और रणवीर की फिल्में
दीपिका जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सुहाना खान, जयदीप अहलावत, और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा, दीपिका निर्देशक एटली की फिल्म 'AA22xA6' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में अब तक 808.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने दोहराया 'बॉर्डर' फिल्म का अपना मशहूर डायलॉग, फैंस के बीच वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed