फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone reacts after Rakul Preet Singh calls her cameo in Shah Rukh Khan starrer impactful

Deepika Padukone: शाहरुख की फिल्म 'जवान' में छाया दीपिका का कैमियो, रकुल प्रीत ने तारीफ में कह डाली यह बात

Sat, 09 Sep 2023 12:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 09 Sep 2023 12:08 AM IST
सार

शाहरुख खान और नयनतारा-स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सभी फिल्म को देख एटली कुमार के निर्देशन से लेकर अभिनेता के अभिनय तक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में दीपिका के फिल्म में कैमियो की तारीफ करते हुए प्रभावशाली बताया है।

विज्ञापन
Deepika Padukone reacts after Rakul Preet Singh calls her cameo in Shah Rukh Khan starrer impactful
दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और नयनतारा-स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसी के साथ शाहरुख खान ने साबित कर दिखाया कि उन्हें किंग खान क्यों कहा जाता है। जवान ने लोगों को थिएटर तक फिर से खींच लिया है। हर तरफ से इस फिल्म को तारीफ मिल रही है। फिल्म को न केवल दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। सभी फिल्म को देख एटली कुमार के निर्देशन से लेकर अभिनेता के अभिनय तक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में दीपिका के फिल्म में कैमियो की तारीफ करते हुए प्रभावशाली बताया है।

विज्ञापन


कुल प्रीत सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर दी प्रतिक्रिया
रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म जवान पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उनकी समीक्षा में निर्देशक एटली, मुख्य जोड़ी शाहरुख खान और नयनतारा और दीपिका पादुकोण का विशेष उल्लेख शामिल था। एक्ट्रेस ने लिखा, 'जवान को देखने की भावना को समझाने के लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं!! बस एटली दुनिया आपके जादू से कायल हो गई है। शाहरुख खान के सामने नतमस्तक। नयनतारा आप कितनी खूबसूरत हैं। दीपिका पादुकोण आपका कैमियो बहुत प्रभावशाली है।'
विज्ञापन


दीपिका पादुकोण ने किया आभार व्यक्त
रकुल से मिली प्रशंसा के जवाब में दीपिका ने उनकी समीक्षा को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से साझा किया और फ्लाइंग किस स्टिकर के साथ अपना आभार व्यक्त किया। इससे पहले, 7 सितंबर की शाम को फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने शाहरुख खान की एक मनमोहक तस्वीर साझा की थी। करण जौहर ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने शाहरुख को 'सम्राट' कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही जवान
इसी साल की शुरुआत में 'पठान' के साथ बॉलीवुड की गाड़ी पटरी पर लाने के बाद, शाहरुख खान ने 'जवान' से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एटली द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। जवान ने पहले दिन हिंदी में करीब 65.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:  शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को महेश बाबू ने बताया ब्लॉकबस्टर, किंग खान के जवाब ने लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed