फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Responded To Trolls For Her Silence On Dhurandhar 2 Commenting Who Is Being Made Fun Of

‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी को लेकर ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब, कमेंट कर लिखा- ‘मजाक किसका बन रहा है?’

Wed, 08 Apr 2026 08:35 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Apr 2026 08:35 AM IST
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की बड़ी सफलता के बावजूद रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था, जिसपर लोग सवाल खड़े कर रहे थे। अब दीपिका ने इन सवालों का करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Deepika Padukone Responded To Trolls For Her Silence On Dhurandhar 2 Commenting Who Is Being Made Fun Of
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी सफलता के जरिए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हाल ही में इसने 1 हजार का आंकड़ा पार किया था। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन


लेकिन इन सब के बीच रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरफ से फिल्म को लेकर कोई रिएक्शन सामनेे नहीं आया। इसके लिए फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। अब इस पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किया जा रहा था ट्रोल
दरअसल, एक इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा था- ‘दीपिका ने 500 करोड़ बजट फिल्म को साइलेंट ट्रीटमेंट दिया है। जब फिल्म ग्लोबल रिकॉर्ड बना रही थी, तब वे अपने ससुराल वालों के साथ सितार का कॉन्सर्ट देखने पहुंच गईं। ना कोई पोस्ट, ना कोई तारीफ…बस चुप्पी। क्या वो डायरेक्टर को कोई स्टेटमेंट देना जाहती हैं या फिर इंटरनेट ड्रामा से दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका ने खुद किया कमेंट 
जब ये रील दीपिका तक पहुंची, तो उन्होंने खुद कमेंट कर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘दूसरी वाली बात सही है मेरे दोस्त… और हां, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले ही देख ली थी। अब बताओ, मजाक किसका बन रहा है?'

फैंस ने किया दीपिका का समर्थन 
उनके इस जवाब के बाद फैंस भी उनके समर्थन में आगे आ गए। एक ने कमेंट किया- ‘शायद वो प्रीमियर के दिन अपने पति की लाइमलाइट नहीं लेना चाहती थीं।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘वे अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं, उन्हें अकेला छोड़ दो।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘उन्हें लोगों से अपने रिलेशनशिप और पति को लेकर वैलिडेशन की जरूरत नहीं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

‘धुरंधर 2’ के बारे में
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में कुल 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed