सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi High Court Issues Notice on Salman Khan Plea Against Kala Hiran Movie Release And promotion

‘काला हिरण’ फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं, कोर्ट ने मेकर्स को जारी किया नोटिस; 19 जून को होगी अगली सुनवाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 12 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Movie Kala Hiran Controversy: फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ सलमान खान की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने मेकर्स को नोटिस जारी किया है। जल्द ही इस मामले की अगली सुनवाई होगी। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?

Delhi High Court Issues Notice on Salman Khan Plea Against Kala Hiran Movie Release And promotion
फिल्म 'काला हिरण' के खिलाफ कोर्ट पहुंचे सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सलमान खान का आरोप है कि यह फिल्म उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) का उल्लंघन करती है और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है। 

सलमान खान की तरफ से कोर्ट में क्या कहा गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएनआई के मुताबिक यह मामला सलमान खान द्वारा दायर एक लंबित व्यावसायिक मुकदमे से जुड़ा है। जो उनकी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा से जाकर भी जुड़ जाता है।
विज्ञापन

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की कोर्ट में सुनवाई के दौरान सलमान खान की तरफ से पेश हुए वकील निजाम पाशा ने कहा, ‘हाई कोर्ट ने पहले के एक आदेश में सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षा प्रदान की थी। वकील ने तर्क दिया गया कि ऐसी सुरक्षा दिए जाने के बावजूद 29 मई को जारी एक पोस्टर में कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है जो सलमान खान जैसा दिखता है। उसने वैसा ही ब्रेसलेट पहना है जैसा नीला ब्रेसलेट सलमान खान पहनते हैं। 

Delhi High Court Issues Notice on Salman Khan Plea Against Kala Hiran Movie Release And promotion
'काला हिरण' फिल्म के खिलाफ सलमान खान ने किया कोर्ट का रूख - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘काला हिरण’ पर रोक की मांग की गई 
सलमान खान के वकील निजाम पाशा ने आगे कहा कि फिल्म उन आपराधिक मामलों से जुड़ी है जिन पर मीडिया का काफी ध्यान गया है। काले हिरण के शिकार मामले का जिक्र करते हुए बताया गया कि इसमें चार एफआईआर दर्ज की गई थीं। सलमान खान को तीन मामलों में बरी कर दिया गया था, जबकि एक मामले की कार्यवाही लंबित है।
कोर्ट को बताया गया कि मीडिया में सलमान खान के बारे में मानहानि करने वाले बयान नियमित रूप से फैलाए जा रहे हैं और इसलिए फिल्म के खिलाफ रोक की मांग की जा रही है।
सलमान खान के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि फिल्म ‘काला हिरण’ का ट्रेलर शुक्रवार सुबह जारी किया गया था। यह देखते हुए कि किसी भी अंतरिम आदेश पर विचार करने से पहले प्रतिवादियों को नोटिस जारी करना जरूरी है। 

कोर्ट ने मेकर्स को जारी किया नोटिस 
सलमान खान की यह याचिका प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भरत श्रीनाटे, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दायर की गई थी। ऐसे में कोर्ट ने इस याचिका पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। 
कोर्ट ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए सलमान खान की याचिका पर भी ध्यान दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 जून के लिए तय की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed