दिग्गज निर्देशक जोया अख्तर ने इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही जोया ने फिल्म को लेकर एक दिल छू लेने वाली बात लिखी है। जोया के अलावा अदिति राव हैदरी और अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की प्रशंसा की है।
जोया अख्तर ने की इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ, फिल्म को लेकर कही यह दिल छू लेने वाली बात
Zoya Akhtar On Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अपनी बेहतरीन कहानी और अभिनय की वजह से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालों में मशहूर फिल्म निर्माता जोया अख्तर का नाम भी शामिल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैं वापस आऊंगा' को लेकर जोया ने लिखी यह बात
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' आज 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर 'मैं वापस आऊंगा' की पूरी टीम को बधाई दी। इसके साथ ही जोया ने इसको एक 'खूबसूरत फिल्म' बताया है।
कई सेलेब्स ने दी फिल्म को लेकर बधाई
जोया से पहले अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की तारीफ में लिखा था कि यह फिल्म बहुत भावुक और सच्ची है और वह इसे दोबारा देखना चाहेंगी। यह फिल्म प्यार और तड़प की एक अनोखी कहानी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अनुभव सिन्हा ने की तारीफ
फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने भी इस फिल्म की सराहना की। उन्होंने आज के दौर में फिल्म निर्देशकों के सामने आने वाली चुनौतियों पर बात की। अनुभव सिन्हा ने कहा कि आज के समय में निर्देशकों से उनकी कला की आजादी छीनी जा रही है, लेकिन ऐसे माहौल में भी इम्तियाज अली अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं और शानदार सिनेमा बना रहे हैं।
प्रमोशन से क्यों गायब हैं दिलजीत और शरवरी?
अक्सर फिल्मों के रिलीज के वक्त स्टार्स अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन करते हैं, लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन और ट्रेलर लॉन्च में मुख्य अभिनेता दिलजीत दोसांझ और शरवरी नजर नहीं आ रहे हैं। इस पर निर्देशक इम्तियाज अली ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ विदेश में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं जबकि शरवरी विदेश में अपनी किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इम्तियाज ने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के वक्त से ही पता था कि रिलीज के दौरान दिलजीत अपने शोज में व्यस्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए फिल्म में सही एक्टर को चुनना ज्यादा जरूरी था, न कि यह देखना कि वह प्रमोशन के लिए उपलब्ध रहेगा या नहीं। दिलजीत ने भी इवेंट में न आ पाने के कारण दर्शकों को एक वीडियो मैसेज के जरिए जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: सिक्किम बॉर्डर यात्रा के बाद भूमि पेडनेकर ने सशस्त्र बलों के प्रति जताया आभार, लिखी यह खास बात