Dev D: देव डी के 15 साल पूरे होने पर अभय देओल का खुलासा, बोले- अनुराग को दिया था आइडिया, लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय देओल की हिट फिल्मों में 'देव डी' का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 15 साल हो गए हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया था। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के क्लासिक उपन्यास 'देवदास' को साल 2009 में देव डी के रूप में आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पेश किया गया था। दर्शकों को यह प्रयोग काफी पसंद आया था। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अभय देओल ने बुधवार को खास अंदाज में फिल्म की 15वीं सालगिरह मनाई।
इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अभय ने उस समय को याद किया जब उन्होंने अनुराग कश्यप को लोगों के लिए देवदास का समकालीन और संगीतमय वर्जन बनाने के लिए आइडिया दिया था। अभय ने लिखा, 'देव डी' को रिलीज हुए 15 वर्ष हो गए हैं। मुझे आज भी याद है जब मैंने अनुराग को इस फिल्म के समकालीन संगीतमय वर्जन का आइडिया दिया था। उनके चेहरे का आश्चर्य और उत्साह मेरे जहन में आज भी ताजा है।
अभिनेता ने आगे कहा, "हालांकि जो उन्होंने बनाया उससे मेरी फिल्म का अंत काफी अलग था। मेरी कहानी में देव को पारो के घर के बाहर पुलिस ने गोली मार दी थी, क्योंकि फिल्म के अंत तक वह एक ड्रग डीलर था, लेकिन सुखद अंत ने मेरे चरित्र को मुक्ति दे दी और यह सच में काम कर गया। मुझे आज भी आश्चर्य होता है कि अगर हमने उस किरदार को मार डाला होता तो क्या होता। देव, ड्रग डीलर, मूल अंधराष्ट्रवादी, वह शुरू से ही मेरे लिए मुक्ति से बहुत दूर था, हाहाहा।"
View this post on Instagram
अभय ने इस पोस्ट में आगे खुलासा किया कि इस फिल्म के बाद फिर कभी उन्होंने इंडस्ट्री में किसी के भी सामने दूसरा कोई आइडिया नहीं रखा। उन्होंने कहा कि शायद उन्हें इस पर एक बार फिर से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभय जल्द ही शबाना आजमी के साथ फिल्म बन टिक्का में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। इस फिल्म से जीनत अमान की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं।
Sushmita Sen: अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता ने भी अनुभव किया उतार-चढ़ाव, 'आर्या' पर बात करते हुए किया खुलासा