फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू: ऋतिक रोशन से आलिया भट्ट तक, हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार ये बॉलीवुड सितारे

Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Dhanush to Hrithik Roshan These five Bollywood stars ready to debut in Hollywood
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में हॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार सबसे ज्यादा पॉपुलर माने जाते हैं, क्योंकि इस इंडस्ट्री की फिल्में दुनिया भर में धमाल मचा देती हैं और इसी वजह से इस इंडस्ट्री के कलाकार भी दुनिया में अपनी पहचान बनाते हैं। इस मामले में भारतीय सिनेमा के स्टार्स भी किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स रह चुके हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर विदेशी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुके हैं और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ और सितारों का नाम जुड़ने वाला है। आइए आपको दिखाते हैं वो लिस्ट।


 
धनुष
धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और अब वह जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। धनुष फिल्म ‘द ग्रे मैन’ के जरिए हॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में धनुष के साथ रयान गोसलिंग, क्रिस इवंस जैसे बड़े स्टार्स नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, धनुष की इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

Dhanush to Hrithik Roshan These five Bollywood stars ready to debut in Hollywood
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के स्टार हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डांस और धमाकेदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं और अब ये अभिनेता हॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। ऋतिक एक अमेरिकन स्पाई थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अभिनेता का लीड रोल होगा।

Dhanush to Hrithik Roshan These five Bollywood stars ready to debut in Hollywood
alia bhatt - फोटो : instagram

आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आलिया ने अपनी फिल्मों से साबित किया है कि, वह हर तरह की एक्टिंग में फिट बैठती हैं और अब वह हॉलीवुड में कदम रखेंगी। आलिया ने एक टैलेंट कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। वे जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush to Hrithik Roshan These five Bollywood stars ready to debut in Hollywood
एक्टर अली फजल - फोटो : amar ujala

अली फजल
अली फजल बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता हैं और इस लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है। अली जल्द ही ‘डेथ ऑन द नाइल’ नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में अली फजल के साथ गैल गडोट, आर्मी हैमर, रसेल ब्रैंड और एमा मैकी जैसे स्टार्स के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
Dhanush to Hrithik Roshan These five Bollywood stars ready to debut in Hollywood
सिकंदर खेर - फोटो : instagram: sikandarkher

सिकंदर खेर
किरण खेर के बेटे सिकंदर भी हॉलीवुड में अपना दमदार डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता जल्द ही ‘मंकी मैन’ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन देव पटेल करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed