{"_id":"6177c816b01c7b7b743f02d3","slug":"kareena-saif-taimur-and-jeh-head-for-another-family-vacation-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: परिवार के साथ फिर से छुट्टियों पर रवाना हुए करीना- सैफ! मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: परिवार के साथ फिर से छुट्टियों पर रवाना हुए करीना- सैफ! मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना और सैफ परिवार सहित
- फोटो : विरल भयानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान परिवार के साथ मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उनके साथ बड़ा बेटा तैमूर और छोटे बेटा जेह भी मौजूद था। चारों को मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर देखा गया है। हालांकि, अभी यह नहीं पता कि सैफ और करीना परिवार के साथ कहां जा रहे हैं? लेकिन कहा जा रहा है कि वह फिर से छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे हैं। करीना और सैफ तीन महीने में अपनी तीसरी यात्रा के लिए जा रहे हैं। पिछली बार वे परिवार के साथ मालदीव में थे, लेकिन इस बार उन्होंने कहां के लिए उड़ान भरी इस बात की जानकारी नहीं है।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : विरल भयानी
करीना और सैफ की परिवार के साथ स्पॉट हुई यह तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। करीना डेनिम जींस और पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए स्पॉट हुई हैं। उन्होंने मास्क लगा रखा था और हाथ में जैकेट पकड़ रखी थी। वहीं, सैफ ने नीले रंग की शर्ट के साथ सफेद पैंट पहनी हुई थी। तैमूर ने नीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहनी हुई थी।
3 of 5
तैमूर
- फोटो : विरल भयानी
इससे करीब एक महीने पहले करीना और सैफ मालदीव में थे। सैफ अपनी पत्नी करीना का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव छुट्टियों पर गये थे। जहां से करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ
- फोटो : विरल भयानी
सितंबर में करीना ने मालदीव से बेटे जेह और तैमूर के साथ कई तस्वीरें फैंस के लिए साझा की थी। इससे पहले सितंबर में भी करीना और सैफ वैकेशन पर थे। यह सैफ के जन्मदिन का वक्त था और करीना ने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने सैफ के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट भी लिखा था। उन्होंने सैफ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, हैप्पी बर्थडे टू लव ऑफ माई लाइफ... अनंत काल तक.. आपके साथ वह सब कुछ जो मैं चाहती हूं। गौरतलब है कि करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने और सैफ की एक बहुत पुरानी तस्वीर शेयर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।