फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon Birthday: इन तीन अभिनेताओं के साथ जुड़ा है रवीना टंडन का नाम, प्यार के मामले में नहीं हुई किस्मत मेहरबान

Tue, 26 Oct 2021 02:58 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 26 Oct 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon birthday: raveena tandon affair with these three actors
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार रहा है। अखियों से गोली मारे और तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त जैसे दर्जनों हिट गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाली अभिनेत्री, आज पूरे 47 साल की हो गई हैं। एक से एक हिट फिल्में देने वाली रवीना दर्शकों के दिलों पर राज करती आई हैं। मॉडलिंग से करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री ने बॉलीवुड को लाडला', 'दिलवाले', 'मोहरा' और 'अंदाज़ अपना अपना' जैसे कई ब्लॉकबस्टर्स भी दिए। हालांकि रवीना को प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। पर क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री के चाहने वालों में तीन सुपरस्टार्स भी शामिल थे, जिन्होंने रवीना से प्यार तो किया, लेकिन अंत में उनका दिल तोड़कर चले गए।

Raveena Tandon birthday: raveena tandon affair with these three actors
रवीना टंडन, अजय देवगन

जब हुआ था रवीना को अजय देवगन से प्यार 
लव ट्रैंगल आपने फिल्मों में तो सुना होगा, पर रवीना ने अपनी असल जिंदगी में इसका अनुभव किया है। जिस दौर में रवीना अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्में कर रही थीं तभी दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। बी-टाउन के गलियारों में दोनों के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे। हालांकि, दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल पाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरोघ सिद्दीकी द्वारा निर्देशित जिगर की शूटिंग के दौरान अजय और करिश्मा एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। उन दोनों की नजदीकियों के कारण रवीना और अजय के बीच तनाव बढ़ गया था और आखिरकार रवीना ने अजय से अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, वो ये सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं और डिप्रेशन की शिकार हो गईं। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी।   

Raveena Tandon birthday: raveena tandon affair with these three actors
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना के दिल में अक्षय ने मारी इंट्री 
अजय के बाद किसी ने रवीना के दिल की खिड़की खटखटाई तो वो और कोई नहीं बल्कि खिलाड़ी अक्षय कुमार थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था, और उनकी डेटिंग की अफवाहें 90 के दशक में जोरो-शोरों पर थी। खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। दोनों अपने करियर के चरम पर थे और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी हिट रही। 1994 में उनकी फिल्म मोहरा की रिलीज के साथ उनका प्यार खिल गया था। खिलाड़ी, अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर्फेक्ट मैच थे, दोनों पंजाबी थे। रवीना ने फिल्में साइन करना भी बंद कर दिया था क्योंकि अक्षय चाहते थे कि वह एक हाउसवाइफ बनें। हालांकि,1996 में आई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के दौरान अक्षय-रेखा के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। इसी बीच अक्षय ने शिल्पा शेट्टी के साथ भी फिल्में की और वे रवीना के साथ शिल्पा को भी डेट करने लगे। जब यह बात रवीना को पता चली तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon birthday: raveena tandon affair with these three actors
सनी देओल और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल ने भी तोड़ा रवीना की दिल
रवीना टंडन और सनी देओल को 'जिद्दी' और 'क्षत्रिय' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया। अक्षय से रिश्ता टूटने के बाद रवीना उस दौरान बहुत दुखी थीं और सनी में उन्हें सहारा दिखाई देने लगा। हालांकि, बहुत से लोग कहते हैं कि ये रवीना का अक्षय से बदला था। सनी और रवीना दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। सनी पहले से ही शादीशुदा थे और वे पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। तो इसी के साथ इस कहानी की भी दुखद अंत हुआ। 

विज्ञापन
Raveena Tandon birthday: raveena tandon affair with these three actors
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, साल 2004 में अभिनेत्री ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली थी।  उससे पहले ही रवीना ने 1994 में दो बेटियों - पूजा और छाया को गोद लिया था और शादी के बाद उन्होंने बेटी राशा और बेटे रणबीर को जन्म दिया। रवीना अपने चारों बच्चों से बेहद प्यार करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed