अभिनेता रजित कपूर भी अब शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आये हैं। उन्होंने आर्यन खान का सुर्खियों में आना "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया है। रजित कपूर का कहना है कि आर्यन खान ड्रग्स मामला दोहराता है कि फिल्म उद्योग में लोगों को "कठिन जांच" के तहत रखा जाता है। गौरतलब है कि आर्यन खान को इसी महीने की शुरुआत में मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह इस वक्त मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।
शाहरुख-आर्यन के समर्थन में रजित कपूर: गिरफ्तारी को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'! बोले- तमाशा बना दिया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' और बासु चटर्जी की टीवी श्रृंखला ब्योमकेश बख्शी के लिए फेमस रजित ने कहा कि खान परिवार का मीडिया ट्रायल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग सुर्खियों में रहते हैं जिसके कारण उनको कष्टदायी जांच का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे अनुचित करार दिया है।
रजित कपूर का कहना है कि अगर आर्यन खान, शाहरुख खान का बेटा नहीं होता तो क्या उसे इससे गुजरना पड़ता। रजित कपूर ने मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है और कहा कि इस पूरे मामले को तमाशा बना दिया है।
61 वर्षीय अभिनेता रजित कपूर का कहना है कि आर्यन खान इस वक्त भावनाओं की गहन श्रृंखला से गुजर रहा होगा। मेरा दिल उसके साथ है। उन्होंने कहा कि अभिभावक के तौर पर भी मुझे इस पूरे मामले से आज्ञात पहुंचा है। इतना ही नहीं, रजित कपूर का कहना है कि आर्यन खान के ऊपर क्या गुजर रही होगी? वह सोच रहा होगा कि मेरे पिता शाहरुख खान हैं और वह मेरे लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ है कि आज शाहरुख खान का बेटा होना, उनके खिलाफ हो गया है। यह भयानक है।
गौरतलब है कि शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से खूब समर्थन मिल रहा है। स्वरा भास्कर से लेकर ऋृतिक रोशन, शत्रुघ्न सिन्हा, ट्विंकल खन्ना और मीका सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियों ने आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर एनसीबी को कटघरे में खड़ा किया है। बॉलीवुड हस्तियों का कहना है कि आर्यन, शाहरुख खान का बेटा है इसलिए उसे टारगेट किया जा रहा है।