{"_id":"6177aed18755ae3b1b68966a","slug":"cancer-free-actor-mahesh-manjrekar-defeats-cancer-talks-openly-about-the-struggling-days-of-illness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर मुक्त हुए अभिनेता: महेश मांजरेकर ने दी कैंसर को मात, बीमारी के दिनों पर की खुलकर बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर मुक्त हुए अभिनेता: महेश मांजरेकर ने दी कैंसर को मात, बीमारी के दिनों पर की खुलकर बात
मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर को कुछ महीनों पहले ही अपने कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था। हालांकि, कैंसर की सर्जरी के दो महीने बाद अब वह कैंसर से मुक्त हो गए हैं। दरअसल, 2 महीने पहले हुई महेश की सर्जरी पूरी तरह सफल रही। यह सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में की गई थी। इसके बाद वे कुछ दिन अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। इस बारे में खुद महेश मांजरेकर ने जानकारी दी। उन्होंने इस बात का खुलासा अंतिम के ट्रेलर रिलीज के दौरान किया।
महेश मांजरेकर ने बताया कि, "मैंने 35 किलो वजन कम किया है। अंतिम के दौरान, मुझे कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। मैंने फिल्म के आखिरी भाग की शूटिंग तब की थी जब मुझे कैंसर था और मैं कीमोथेरेपी ले रहा था। लेकिन आज मुझे आप सब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं कैंसर फ्री हूं।"
2 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान महेश ने कहा कि " कैंसर के बारे में पता चलने पर मुझे कोई झटका नहीं लगा। मैंने इसे स्वीकार कर लिया। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें कैंसर होता है, लेकिन वे लड़ते हैं और जिंदगी जीते हैं। इसलिए मैं इससे बहुत परेशान नहीं हुआ। मेरी टीम मेरी देखभाल और मदद कर रही थी, मुझे कोई समस्या नहीं थी। मैं काफी सहज था। इस दौरान सलमान और आयुष दोनों ही बहुत मददगार थे।"
3 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश ने यह भी बताया कि, "मुझे उन फिल्मों में अभिनय करना पसंद नहीं जिन्हें मैं डायरेक्ट करता हूं, क्योंकि आप खुद को नहीं देख सकते हैं। आप अपने शॉट को सही नहीं कह सकते। आप नहीं जानते कि आपने क्या किया है। यह एक सुंदर कैमियो था , इसलिए इसे मैंने किया। मैं सलमान को इतने सालों से जानता हूं। वह मेरे लिए एक भाई की तरह हैं और हमने एक साथ कई फिल्में की हैं। उन्हें डायरेक्ट करना मुश्किल नहीं था। क्योंकि मुझे ठीक-ठीक पता था कि मैं उससे क्या चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश मांजरेकर ने साल 1992 में आई मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। महेश ने मराठी सिनेमा के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वह 'प्लान', 'जिंदा', 'मुसाफिर', कांटे, 'दस कहानियां', 'वॉन्टेड', 'रेडी' और 'दबंग' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में अभिनेता डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘1962ः द वॉर इन द हिल’ में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
महेश मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता होने के साथ- साथ महेश मांजरेकर डायरेक्टर भी रहे हैं। उन्होंने 'आई', 'वास्तव', 'निदान' और 'विरुद्ध' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था। खास बात यह है कि एक बेहतरीन अभिनेता और फिल्म मेकर होने के अलावा महेश एक अच्छे डांसर भी हैं। महेश साल 2006 में 'झलक दिखला जा' के दूसरे रनर-अप रहे थे। इसके साथ ही वह 'बिग बॉस मराठी' भी होस्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।