{"_id":"6177ad6601ecaa168f0f8a00","slug":"ratna-describes-life-with-naseeruddin-as-sambhog-se-sanyaas-tak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रत्ना पाठक ने खुद को बताया 'आलसी', कहा- नसीरुद्दीन मेहनती हैं, उनके साथ लाइफ 'संभोग से संन्यास' की तरह..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रत्ना पाठक ने खुद को बताया 'आलसी', कहा- नसीरुद्दीन मेहनती हैं, उनके साथ लाइफ 'संभोग से संन्यास' की तरह..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन और रत्ना पाठक
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने पति नसीरुद्दीन शाह के साथ संबंधों को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि दोनों का रिश्ता पिछले वर्षों के दौरान कैसे विकसित हुआ है। रत्ना और नसीरुद्दीन की शादी के 39 साल हो गये हैं। दोनों की मुलाकात थिएयर में हुई थी और करियर की शुरुआत भी थिएटर से ही हुई थी। रत्ना और नसीरुद्दीन ने 'संभोग से संन्यास तक' नाटक में पहली बार मंच पर साथ अभिनय किया था। रत्ना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गये थे। हमने साथ में जो पहला थिएटर प्ले किया उसका नाम 'संभोग से संन्यास तक' था और यह हमारे जीवन की कहानी है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब बस संन्यास लेना बाकी है।
2 of 5
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : फाइल
रत्ना पाठक का कहना है कि उनका और नसीरुद्दीन के बीच का रिश्ता बहुत उपयोगी रहा है। उन्होंने अपने और नसीरुद्दीन के रिश्ते को बराबर और दोस्ताना रिश्ता बताया। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता हमारे लिए आशीर्वाद रहा है। हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए और बहुत अच्छे दोस्त बने रहे।
3 of 5
नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक
- फोटो : Instagram Fan Page
रत्ना ने दावा किया कि वह बहुत आलसी है और नसीरुद्दीन उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंंने कहा कि नसीरुद्दीन के पास कड़ी मेहनत करने की क्षमता है। वह असाधारण रूप से मेहनती अभिनेता हैं, जो मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं बहुत आलसी हूं। इतनी मेहनती नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक
- फोटो : Instagram Fan Page
रत्ना पाठक, अभिषेक जैन के निर्देशन में बनी फिल्म हम दो हमारे दो में परेश रावल के साथ दिखेंगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
रत्ना पाठक शाह
गौरतलब है कि रत्ना पाठक ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म मंडी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी नसीर से पहली मुलाकात 1975 में हुई थी। वह उस वक्त सत्यदेव दुबे का प्ले संभोग से संन्यास तक कर रहे थे। दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। 1 अप्रैल 1982 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी में रत्ना पाठक के माता-पिता और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे।नसीरुद्दीन की इससे पहले शादी हो गई थी। उन्होंने 1 नवंबर 1969 में एएमयू में पढ़ रही मेडिकल स्टूडेंट से शादी कर ली थी। हालांकि यह शादी सफल नहीं हुई और दोनों के बीच फासले बढ़ने लगे। जिसके बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।