फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: इस डर की वजह से कभी ससुराल नहीं गए निरहुआ, खुद किया था खुलासा

Tue, 26 Oct 2021 12:20 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 26 Oct 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Nirhua never went to her in-laws' house because of this fear
जानिए कौन है जो सपने में करता है भोजपुरी स्टार निरहुआ की पिटाई: - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार कहे जाने वाले निरहुआ या दिनेश लाल यादव आ देश का जाना माना चेहरा है। वह जिस भी फिल्म में हो उसका पहले से ही हिट होना तय माना जाता है। जितनी उनकी फिल्में चर्चा में रहती है उतनी ही उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी लोगों को खूब भाते हैं। वह अक्सर सुर्खियों में ही रहते हैं। दरअसल, एक बार खुद निरहुआ ने इस बात का खुलासा किया था कि वह कभी अपने ससुराल नहीं गए। इसके पीछे गांव की रूढ़िवादी परंपरा रही है। निरहुआ ने इस परंपरा से जुड़ा एक रोचक किस्सा सबके साथ साझा किया था। तो चलिए जानते हैं किस डर से निरहुआ कभी अपने ससुराल नहीं गए। यहां तक कि उनके पिता और दादा ने भी कभी अपने ससुराल में कदम नहीं रखा।

Bhojpuri: Nirhua never went to her in-laws' house because of this fear
निरहुआ - फोटो : instagram/dineshlalyadav

निरहुआ ने एक इंटरव्यू में बताया कि ससुराल ना जाने की वजह उनके गांव के लोग हैं। गांव में माना जाता है कि लड़के की शादी हो जाने के बाद उसका ससुराल जाना अच्छा नहीं होता। अगर कोई अपने ससुराल जाता है तो लोग उसका मजाक उड़ाते हैं।

Bhojpuri: Nirhua never went to her in-laws' house because of this fear
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : यूट्यूब
इतना ही नहीं निरहुआ के पिता और दादा जी भी कभी अपने ससुराल नहीं गए थे। यह परंपरा ही बन गई थी और उन्होंने भी उसका पालन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Nirhua never went to her in-laws' house because of this fear
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

निरहुआ ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी को भी उनका ससुराल जाना अच्छा नहीं लगता। ऐसा इसलिए क्योंकि उनसे पहले जिस व्यक्ति की उनकीशादी होने वाली थी वह उन्हें देखने ससुराल चला गया था। जिसके बाद उनकी शादी टूट गई। 

विज्ञापन
Bhojpuri: Nirhua never went to her in-laws' house because of this fear
भोजपुरी गायक निरहुआ

दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी है। उनके दो बच्चे भी हैं। निरहुआ ने 'चलत मुसाफिर मोह लिया रे' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन 2008 में आई उनकी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से उन्हें घर घर में पहचान मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed