सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharma Productions Shares New Posters Of Lakshya and ananya panday Upcoming Romantic Movie Chand Mera Dil

'पहले प्यार को हमेशा दूसरा मौका नहीं मिलता'; इश्क में डूबे लक्ष्य-अनन्या; 'चांद मेरा दिल' की पहली झलक आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 06 Apr 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Chand Mera Dil: एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' की पहली झलक सामने आई है। दोनों सितारे एक-दूजे के इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं। यह एक इंटेंस लव स्टोरी फिल्म है।

Dharma Productions Shares New Posters Of Lakshya and ananya panday Upcoming Romantic Movie Chand Mera Dil
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे को लेकर करण जौहर 'चांद मेरा दिल' बना रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने आज सोमवार को इस फिल्म की पहली झलक साझा की है। बीते दिन उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि वे आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या पांडे) से मिलवाएंगे। आज उन्होंने फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए हैं, साथ ही कहानी की थोड़ी झलक भी दी है।

Trending Videos

Dharma Productions Shares New Posters Of Lakshya and ananya panday Upcoming Romantic Movie Chand Mera Dil
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

'जिंदगी जब प्यार से भी तेज भागती है'
धर्मा प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ फिल्म से जुड़े कई पोस्टर रिलीज किए गए हैं, जिनमें लक्ष्य और अनन्या रोमांटिक लुक में दिख रहे हैं। हर पोस्टर पर फिल्म की कहानी का मर्म लिखा है। इसमें लिखा है, 'प्यार में पड़ना आसान है। आगे बढ़ना मुश्किल है। जिंदगी जब सिलेबस बदल देती है। जब जिंदगी प्यार से भी तेज भागती है। हर मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिलता'।

कुब्रा सैत ने बताया नाना पाटेकर की सफलता का राज! पहली मुलाकात पर प्रकाश झा ने कही थी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Dharma Productions Shares New Posters Of Lakshya and ananya panday Upcoming Romantic Movie Chand Mera Dil
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'
इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पेश है एक प्रेम कहानी, जहां...जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है। बता दें कि 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में 22 मई, 2026 को रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


Dharma Productions Shares New Posters Of Lakshya and ananya panday Upcoming Romantic Movie Chand Mera Dil
चांद मेरा दिल - फोटो : सोशल मीडिया

नेटिजंस ने दिए मिले-जुले रिएक्शंस
पोस्टर्स पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक दिन पहले जिस अंदाज में एलान किया गया था, उसके हिसाब से अधिकांश यूजर्स टीजर की उम्मीद लगाए बैठे थे। यूजर्स लिख रहे हैं, 'टीजर कब आएगा'? पोस्टर्स को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लक्ष्य को नेटिजंस सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं अनन्या को ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यूजर्स लक्ष्य को सुझाव दे रहे हैं कि वे अनन्या से दूर रहें। कुछ यूजर्स फिल्म के प्रति उत्साह जाहिर कर रहे हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed