फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dharmendra breaks down during esha deol bidaai hema malini controlled tears throwback video gone viral

बेटी ईशा की विदाई में बेहद रोए थे धर्मेंद्र तो हेमा ने इस तरह रोक रखे थे आंसू, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 07 Apr 2021 03:02 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 07 Apr 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
dharmendra breaks down during esha deol bidaai hema malini controlled tears throwback video gone viral
ईशा देओल विदाई समारोह - फोटो : Social media

बॉलीवुड की हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी दर्शकों के लिए हमेशा से खास रही है। इन्हें फिल्मी पर्दे पर साथ देखने से लेकर असल जिंदगी में लोगों ने खूब प्यार दिया। ऐसा समय कम ही आया है जब इन्हें कैमरे के आगे आंखों में भावुकता के आंसू लिए देखा गया हो। लेकिन फिलहाल एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो ईशा देओल की शादी का है। इसमें विदाई के समय ईशा के पिता यानी धर्मेंद्र खुद को संभाल नहीं पाए हैं और बेटी से जुदा होने के गम में रो पड़े हैं।

विज्ञापन


ईशा देओल के विदाई समारोह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दो बड़े सितारे अपनी बेटी की विदाई पर किस तरह भावुक हो उठे हैं, मानों ममता के स्टारडम ने आत्मसमर्पण कर दिया हो। इसका जिक्र ईशा ने रिएलिटी शो इंडियन आइडल में किया।
विज्ञापन


दरअसल, शो में हेमा मालिनी अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई थीं। यहां उन्हें एक खास संदेश वीडियो दिखाया गया जो उनकी बेटी ईशा की तरफ से था। इस वीडियो क्लिप में ईशा देओल कहती हैं कि ‘मां की जिंदगी का सफर जो मैंने देखा है, मुझे नहीं लगता कि किसी ने इतने करीब से देखा होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

dharmendra breaks down during esha deol bidaai hema malini controlled tears throwback video gone viral
Esha Deol, Hema Malini - फोटो : social media

ईशा ने आगे कहा कि 'आप सबके लिए हेमा जी एक ड्रीमगर्ल हैं और हमेशा रहेंगी। लेकिन हमारे लिए वो सिर्फ ड्रीमगर्ल नहीं हैं। वो हमारी अम्मा हैं। उन्होंने बहुत कुछ देखा है जिंदगी में और हम उनके साथ वो सब देख चुके हैं। जब मेरी शादी हो रही थी, घर छोड़कर जाना पड़ता है। वो बहुत ही कठिन पल था मेरे लिए। विदाई का समय था और मम्मी बिल्कुल मजबूत थी। लेकिन जब मैं गई तब फोन आया मम्मी का। जोर से रो रही थीं मम्मी।’

ईशा देओल ने अपनी मां हेमा मालिनी के लिए कहा ‘मम्मा मैं बस यही कहना चाहूंगी कि आज मैं ईशा देओल के तौर पर सबके लिए जो कुछ भी हूं वो सिर्फ आपकी वजह से हूं। मैं आपकी पूजा करती हूं, आपका सम्मान करती हूं और आपसे प्यार करती हूं। आपकी बिट्टू हमेशा आपके लिए है।’ इसपर हेमा मालिनी की आंखों में आंसू डबडबा गए। हेमा मालिनी ने कहा ‘ईशा और अहाना मेरी प्यारी बच्चियां हैं।’


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed