फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra Praised his Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani co star Alia Bhatt says An excellent artist loving Bahu

Dharmendra-Alia Bhatt: धर्मेंद्र ने की आलिया भट्ट की तारीफ, लिखा, 'उम्दा कलाकार, प्यारी बहू और सुंदर बिटिया'

Tue, 25 Feb 2025 06:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Feb 2025 06:29 PM IST
सार

Dharmendra-Alia Bhatt: अभिनेता धर्मेंद्र ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे आलिया भट्ट की दिल खोलकर तारीफ करते दिखे हैं।

विज्ञापन
Dharmendra Praised his Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani co star Alia Bhatt says An excellent artist loving Bahu
धर्मेंद्र-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हीमैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की अपडेट शेयर करने के अलावा वे तमाम सितारों से जुड़ी बातें भी यहां शेयर करते हैं। आज मंगलवार को उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ फोटो शेयर की है। इसमें वे आलिया भट्ट की खूब तारीफ करते नजर आए हैं। उन्होंने अभिनेत्री को शानदार कलाकार कहा है।

विज्ञापन

रणबीर को दिया आशीर्वाद
धर्मेंद्र और आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम कर चुके हैं। आज मंगलवार को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसमें आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। धर्मेंद्र ने कैप्शन में आलिया के लिए लिखा है, 'एक शानदार कलाकार, प्यारी बहू और खूबसूरत बिटिया। आरके (रणबीर कपूर) के लिए हमेशा दुआएं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को तीन साल पूरे
आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली के जन्मदिन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। तस्वीरों में आलिया, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और विक्की कौशल दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का जिक्र भी किया है। भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट को आज तीन साल पूरे हो गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन

'छावा' के लिए की विक्की कौशल की तारीफ
इसके अलावा आलिया भट्ट ने विक्की कौशल की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म 'छावा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए विक्की की पीठ थपथपाई है। पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन लिखा है, 'नाइट शूट से एक छोटा सा ब्रेक। हमारे निर्देशक का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए। जादूगर को जन्मदिन मुबारक और हमारी 'गंगू' को भी तीन साल हो गए हैं'। आलिया ने आगे लिखा है, 'और अंत में विक्की कौशल को बहुत-बहुत बधाई और तालियां, जिन्होंने 'छावा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। चलो अभी पार्टी खत्म, शूटिंग शुरू'!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed