सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कब तक दस्तक देगी फिल्म?
Dhurandhar 2 Ott Release: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच अब फैंस को फिल्म के ओटीटी रिलीज का भी इंतजार है। जानिए कब और कहां रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’...
विस्तार
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के 22 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। लेकिन अगर अब तक आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं, तो अब आपके पास घर बैठे इसे देखने का मौका भी आने वाला है। क्योंकि सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर रिलीज को तैयार है।
जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी ‘धुरंधर 2’
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ का फैंस ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट जारी नहीं की है। लेकिन फिल्म के प्रोमो और पोस्ट से ये पता चलता है कि ‘धुरंधर 2’ की स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर होगी। पोस्टर में जियोहॉटस्टार का लोगो है, जिससे पता चलता है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
मई-जून में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है फिल्म
फिल्म तीसरे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। आमतौर पर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से पहले आठ सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलती हैं। अगर ‘धुरंधर 2’ भी इसी पैटर्न का पालन करती है, तो जियोहॉटस्टार पर इसकी डिजिटल रिलीज मई के बीच में होने की उम्मीद है।
ओटीटी लॉन्च में एक या दो सप्ताह की देरी भी हो सकती है, जिससे रिलीज मई के आखिरी सप्ताह या जून की शुरुआत में हो सकती है। फिल्म को घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे लोगों को फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आने का इंतजार है। ‘धुरंधर 2’ के सैटेलाइट राइट्स स्टार गोल्ड ने हासिल कर लिए हैं।
रिलीज के 22 दिनों के भीतर ही ‘धुरंधर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1041.27 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और 1,653.67 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।