{"_id":"69fd86396af2f31b340890cb","slug":"dhurandhar-2-starring-ranveer-singh-movie-stream-on-ott-soon-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ी फिल्म बनने के बाद ओटीटी पर ‘धुरंधर 2’ की दस्तक, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1000 करोड़ी फिल्म बनने के बाद ओटीटी पर ‘धुरंधर 2’ की दस्तक, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी?
Fri, 08 May 2026 12:14 PM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Fri, 08 May 2026 12:14 PM IST
सार
Dhurandhar 2 OTT Release: फिल्म ‘धुरंधर 2’ अभी भी सिनेमाघरों में मौजूद है, इस फिल्म ने थिएटर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। जल्द ही यह ओटीटी पर भी स्ट्रीम होगी। जानिए, कब और कहां इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस को हिला डाला था। यह 1000 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी जमकर नोट छापे हैं। अब दर्शकों को यह फिल्म ओटीटी पर भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' मिड मई में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। इस फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ यानी पार्ट 2 के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं। जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ की डील साइन करके इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे। तो ‘धुरंधर 2’ फिल्म जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ये खबर भी पढ़ें: 50 करोड़ पार ‘राजा शिवाजी’, एक हफ्ते में ‘एक दिन’ हुई पस्त; जानें ‘भूत बंगला’ और बाकी फिल्मों की कमाई
फिल्म का अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी अब तक थिएटर में टिकी है। फिल्म ने 50वें दिन 59 लाख रुपये का कमाए। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 1,140.67 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने अब तक 1,843.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स नजर आए। इस फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है।