फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 3 Soon? Producer Jyoti Deshpande Confirms Surprise Says We Are Not Done Yet

क्या आएगा 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट? निर्माता ज्योति देशपांडे ने दिया हिंट; साल के आखिर में होगा खास सरप्राइज

Fri, 08 May 2026 01:54 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 08 May 2026 01:54 PM IST
सार

Dhurandhar 3: ज्योति देशपांडे ने आदित्य धर के साथ 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' का सह-निर्माण किया है। ज्योति का कहना है कि इस साल के आखिर तक प्रशंसकों के लिए एक खास सरप्राइज आने वाला है, जो 'धुरंधर' से जुड़ा है।

विज्ञापन
Dhurandhar 3 Soon? Producer Jyoti Deshpande Confirms Surprise Says We Are Not Done Yet
ज्योति देशपांडे और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंध: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस फिल्म की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने इस साल के आखिर में दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लाने का वादा किया है। 

विज्ञापन

क्या आएगी 'धुरंधर 3'
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में ज्योति ने कहा, ''धुरंधर' का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक हम दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आएंगे। हमने कुछ विशेष प्लान तैयार किए हैं।' हालांकि, अभी कोई आधिकारिक डिटेल नहीं बताई गई है, लेकिन इस जानकारी से प्रशंसक बहुत उत्साहित हो गए हैं। कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि 'धुरंधर' फिल्म की मेकिंग पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो सकती है। या फिर 'धुरंधर 3' भी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, ''धुरंधर' के बिहाइंड द सींस डॉक्यूमेंट्री आएगी। या फिर आदित्य धर और रणवीर सिंह की तीन फिल्मों की सीरीज की घोषणा हो सकती है।'
दूसरे यूजर ने तीन संभावनाएं बताईं- 'बिहाइंड द सीन्स फुटेज', '8 घंटे का लंबा अनकट वर्जन' या 'धुरंधर 3 की घोषणा'।
तो वहीं कई प्रशंसक फ्रैंचाइजी के विस्तार, स्पिन-ऑफ और अगली फिल्म की अटकलें लगा रहे हैं।


 
 
विज्ञापन

'धुरंधर 3' को लेकर उत्साहित हैं फैंस
'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रशंसक अब उत्सुकता से 'धुरंधर 3' का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही उनके बीच यह जानने की उत्सुकता है कि इस साल के आखिर में क्या सरप्राइज मिलने वाला है।


यह भी पढ़ें: 'कृष्णावतारम' पर यूजर्स ने दिए अपनी प्रतिक्रिया, बोले- 'यह रामायण निर्माताओं के लिए एक सीख है'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed