फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar actress Sara Arjun Grateful for all the love shares beautiful BTS photos from Ranveer Singh film

'प्यार के लिए आभारी...', 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें; फैंस ने लुटाया प्यार

Thu, 18 Dec 2025 06:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Dec 2025 06:36 PM IST
सार

Dhurandhar Sara Arjun: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 14 दिनों में 450.35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस सफलता के बीच, फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Dhurandhar actress Sara Arjun Grateful for all the love shares beautiful BTS photos from Ranveer Singh film
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@saraarjunn

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना के काम की तारीफ हो रही है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सारा अर्जुन के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। आज सारा ने अपने दर्शकों के लिए एक खास पोस्ट शेयर कर उनका आभार जताया है।
विज्ञापन

 

सारा अर्जुन का पोस्ट
सारा अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'धुरंधर' से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा पिंक रंग के शरारा सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ सारा ने 'धुरंधर' फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का आभार जताते हुए लिखा, 'आप सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।' इस पोस्ट के साथ ही सारा ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया। 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सारा के इस लुक पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, '2025 की सबसे खूबसूरत हीरोइन', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे सुंदर', एक और फैन ने लिखा, 'फिल्म धुरंधर में आपका अभिनय देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।'
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर' के बारे में
5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 'धुरंधर' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट किया और को-प्रोड्यूस किया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 

'धुरंधर' की कमाई
'धुरंधर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने आज 14वें दिन दूसरे गुरुवार को 13.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म 'धुरंधर' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 450.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 'मैं वापस आऊंगा...', कैसा होगा 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन का लुक; तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed