फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Box office Collection ranveer singh akshaye khanna Starrer film crosses 1000 crore Worldwide

Dhurandhar: मात्र 21 दिनों में हजार करोड़ पार हुआ 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

Fri, 26 Dec 2025 12:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 26 Dec 2025 12:46 PM IST
सार

Dhurandhar World Wide Collection: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का एक और धमाका सामने आया है। अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानिए अब तक कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन…

विज्ञापन
Dhurandhar Box office Collection ranveer singh akshaye khanna Starrer film crosses 1000 crore Worldwide
धुरंधर का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबली 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने 21 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स ने दी जानकारी
फिल्म के मकर्स की ओर से जानकारी देते हुए ये बताया गया कि ‘धुरंधर’ ने 21 दिनों में एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 दिनों में 1006.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। मेकर्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि 15 से 20 दिनों के बीच फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपए जुटाए और सिर्फ क्रिसमस के दिन ‘धुरंधर’ ने 28.60 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इस तरह से भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

1000 करोड़ क्लब में शामिल बॉलीवुड की चौथी फिल्म
‘धुरंधर’ के लिए यह इसलिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ चौथी हिंदी फिल्म है। इससे पहले सिर्फ तीन बॉलीवुड की फिल्में ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाई हैं। इनमें ‘दंगल’, ‘पठान’ और ‘जवान’ के नाम शामिल हैं। अब चौथी बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ बनी है। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही ‘एनिमल’ भी इस लिस्ट में शामिल हो सकती है, क्योंकि ‘एनिमल’ जापान में रिलीज होने वाली है। अब तक ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 915 करोड़ रुपए है। इसके अलावा साउथ की कुछ फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ रुपए के पार रहा है।



आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' एक स्पाई-थ्रिलर है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें देश में घटी अलग-अलग घटनाओं को दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स ने क्रिएटिव लिबर्टी ली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसी कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed