फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar Danish Pandor aka Uzair Baloch thanks fans for appreciation rumored girlfriend aahana kumra replied

दानिश पंडोर ने 'धुरंधर' के लिए फैंस का किया शुक्रिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना कुमरा ने किया दिलचस्प रिप्लाई

Fri, 09 Jan 2026 10:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Jan 2026 10:01 PM IST
सार

Dhurandhar Danish Pandor: फिल्म 'धुरंधर' के एक्टर दानिश पंडोर ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की। इसी के साथ एक्टर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। जिस पर दानिश की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
dhurandhar Danish Pandor aka Uzair Baloch thanks fans for appreciation rumored girlfriend aahana kumra replied
धुरंधर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' में हर एक किरदार के अभिनय की तारीफ हो रही है। वहीं 'धुरंधर' के कलाकार भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए आभार जता रहे हैं। आज इसी फिल्म के उजैर बलोच यानी दानिश पंडोर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। जिस पर दानिश की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना कुमरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

दानिश पंडोर का पोस्ट
दानिश ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धुरंधर' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दानिश के साथ रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं। दानिश ने इन बेहतरीन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हर संदेश और हर तारीफ के शब्द ने दिल को छू लिया। हमारी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी प्यारे दोस्तों का बहुत-बहुत शुक्रिया। आप सबको ढेर सारा प्यार और आभार।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Danish Pandor (@danishpandor)


विज्ञापन
विज्ञापन

अहाना कुमरा का रिप्लाई
अहाना कुमरा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड दानिश की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'दानिश, ये सब तुम्हारी मेहनत का नतीजा है। और जहाज के कप्तान (आदित्य धर) की भी। आदित्य धर इतिहास बनाने के लिए हैं।'

विज्ञापन

'धुरंधर' का कलेक्शन
'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे 36 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज 36वें दिन 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 792.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: क्या पहले दिन 'धुरंधर' को टक्कर दे पाई 'द राजा साब'? जानें प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed