Dhurandhar Day 31 Box Office: 31वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खूब छाई 'धुरंधर', 'इक्कीस' से दोगुना जुटाया कलेक्शन
Dhurandhar Collection Day 31: रिलीज के महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की धमक बरकरार है। इस फिल्म ने आज रविवार को 31वें दिन कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज 31 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 05 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में लगी थी। तब से अब तक इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। कई रिकॉर्ड इसने अपने नाम किए हैं। अब भी इसका आकर्षण ऐसा है कि नई रिलीज फिल्मों के सामने यह उनसे दोगुनी कमाई कर रही है। जानिए आज पांचवें रविवार को इसने कितने नोट छापे...
फिल्म 'धुरंधर' की अब तक की कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग वीक पर इसका कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपये रहा। दूसरे वीक में कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे वीक इसने 172 करोड़ और चौथे वीक 106.5 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें वीक में भी यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। कल शनिवार को इसका कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, आज 31वें दिन इसने 11.97 करोड़ रुपये कमाए हैं।
800 करोड़ क्लब की तरफ बढ़े कदम
फिल्म 'धुरंधर' का टोटल नेट कलेक्शन 771.47 करोड़ रुपये हो चुका है। 'धुरंधर' साल 2025 की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन चुकी है। इस मामले में इसने विक्की कौशल की 'छावा' को धूल चटा दी। अब इसका अगला लक्ष्य 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है। 31वें दिन तक भी फिल्म जिस कदर कमाई कर रही है, उसे देखकर संभव है कि यह 800 करोड़ी बन सकती है।
कोई नहीं है टक्कर में
'धुरंधर' के साथ रिलीज होने वाली फिल्में इसके सामने नहीं टिक पाईं। साथ ही बाद में रिलीज हुई फिल्मों ने भी घुटने टेक दिए। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है। वहीं, अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया की 'इक्कीस' भी 'धुरंधर' को नहीं डिगा सकी है। आज चौथे दिन 'इक्कीस' ने 4.31 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो 'धुरंधर' की 31वें दिन की कमाई के आधे से भी कम है।
मार्च में 'धुरंधर' का सीक्वल होगा रिलीज
फिल्म 'धुरंधर' के साथ ही इसके पार्ट 2 का एलान हो चुका है, जो इस साल मार्च में रिलीज होगा। दर्शकों को 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।