आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर किया प्यार का इजहार, पत्नी यामी गौतम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Yami Gautam Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर यामी के पति और निर्देशक आदित्य धर ने पत्नी को जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं दी हैं।
विस्तार
आदित्य धर ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर यामी की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही आदित्य ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो यामी। तुम मेरी सबसे पसंदीदा इंसान हो। तुमसे बात करना, हंसना, प्लान करना और घर आना सबसे अच्छा लगता है। इतना प्यार देने, इतना खयाल रखने और हमेशा अपने जैसे रहने के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे अपनी जिंदगी तुम्हारे साथ जीने को मिली। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'
आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून, 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक सिंपल समारोह में शादी की। उनकी शादी में सिर्फ 18 लोग शामिल हुए थे, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त थे। यामी ने अपनी शादी में मां की 33 साल पुरानी सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके बाद यामी ने 10 मई 2024 को एक बेटे को जन्म दिया। बेटा का नाम उन्होंने वेदविद रखा है।
आदित्य धर फिल्म निर्देशक, लेखक, गीतकार और निर्माता हैं। आदित्य ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से अपने निर्देशन की शुरुआत की। इन दिनों आदित्य अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ-साथ सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'मेरी भावनाएं उमड़ रही हैं', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की अनमोल तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट
यामी गौतम हाल ही में फिल्म 'हक' में नजर आई थीं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो 1985 के ऐतिहासिक शाह बानो केस से प्रेरित है। फिल्म में इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म 7 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: कियारा और सिद्धार्थ ने शेयर की अपनी राजकुमारी की प्यारी तस्वीर, जानिए क्या रखा है बेटी का नाम