सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Ranveer Singh next film is Pralay producer Hansal Mehta reveals all about the zombie movie

'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह, निर्माता हंसल मेहता ने जॉम्बी फिल्म के बारे में बताया सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 05 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh Next Pralay: रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 'धुरंधर द रिवेंज' के बाद रणवीर फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता हंसल मेहता ने फिल्म को लेकर कई बाते बताईं।
 

Dhurandhar Ranveer Singh next film is Pralay producer Hansal Mehta reveals all about the zombie movie
रणवीर सिंह - हंसल मेहता - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह 'धुरंधर' के बाद फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे। 'प्रलय' का निर्माण 2026 के बीच में शुरू हो जाएगा। इसके निर्माता हंसल मेहता ने हाल ही में जॉम्बी पर आधारित अपनी इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की। साथ ही जानिए फिल्म का बजट कितना है? 

Trending Videos

कितना है 'प्रलय' का बजट?
इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे। जय, हंसल मेहता के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ 'स्कैम 1992' का सह-निर्देशन किया था। फिल्म हंसल मेहता की कंपनी के बैनर तले बनेगी। रणवीर सिंह की प्रोडक्शन कंपनी भी सह-निर्माता है। फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रलय' की कहानी?
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की एक खबर के अनुसार, फिल्म 'प्रलय' एक सर्वनाश (अपोकैलिप्स) के बाद की दुनिया की कहानी है, जिसमें जॉम्बी का आतंक फैला हुआ है। यह जोस सारामागो के प्रसिद्ध उपन्यास 'ब्लाइंडनेस' का रूपांतरण नहीं है। इसकी कहानी जय मेहता और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है। हंसल मेहता ने कहा कि 'ब्लाइंडनेस' जैसी किताब को फिल्म में अच्छे से नहीं उतारा जा सकता।

'प्रलय' की स्टार कास्ट
रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। कल्याणी प्रियदर्शन, मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी हैं। उनकी हाल की फिल्म 'लोका' काफी चर्चित रही है। फिल्म का शूटिंग 2026 के बीच में शुरू हो सकती है। फिल्म में एक अंतरराष्ट्रीय टीम भी काम करेगी।


यह भी पढ़ें: बहन आरती सिंह के जन्मदिन पर भाई कृष्णा अभिषेक ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, फराह खान ने किया प्यारा कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed